मोदी इफेक्‍ट: दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत

नई दिल्‍ली। कल भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किये जाने का असर दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में देखने को मिला। जिसमें से एबीवीपी ने चार में से तीन पदों पर कब्‍जा कर लिया। जिसके आधार पर अमन अवाना ने अध्‍यक्ष, एबीवीपी के उत्‍कर्ष चौधरी ने उपाध्‍यक्ष और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर राजू रावत ने कब्‍जा जमाया। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि इस बार के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने नरेंद्र मोदी के पोस्‍टरों के साथ जमकर प्रचार किया था।

एबीवीपी के अलावा एनएसयूआई की करिश्‍मा ठाकुर को सेक्रेटरी चुना गया। ऐसी उम्‍मीद की जा रही थी कि एनएसयूआई और एबीवीपी में कड़ी टक्‍कर होगी लेकिन चुनाव एकतरफा रहे जिसमें चार में तीन पदों पर एबीवीपी को जीत मिली।

Delhi University

इस पर चीफ इलेक्‍शन आफिसर प्रो अशोक वोहरा का कहना है कि इस बार वोटर बढ़े हैं। कुल वोटरों की संख्‍या 1.18 लाख है। वोटिंग प्रतिशत 40.4 है। बताया जा रहा है कि इस बार कैंपस के कालेजों में वोटिंग काफी ज्‍यादा हुई वहीं आउट आफ कैंपस भी अच्‍छी खासी वोटिंग हुई।

जॉइंट सेक्रेटरी पद पर कब्‍जा करने वाले राजू रावत ने कहा है कि हम आम छात्रों के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। राजू ने यह भी माना कि इन चुनावों में मोदी फैक्‍टर के कारण बड़ी जीत हासिल हुई है, वह युवाओं की खास पसंद हैं और इसका असर विधानसभा चुनावों में भी दिखाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+