DUSU Result 2018: EVM में खराबी के बीच छात्रसंघ चुनाव की मतगणना फिर से शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्रसंघ के लिए चुनाव किए गए। गुरुवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पदों के लिए मतगणना शुरू हुई। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट कुछ ही देर में आ जाएगा।

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्रसंघ के लिए चुनाव किए गए। गुरुवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पदों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। अभी वहां मतगणना जारी है। ईवीएम में खराबी के चलते मतगणना को रोका काफी देर तक रोका भी गया। अभी तक की मतगणना के मुताबिक, एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी, एनएसयूआई और आइसा-सीवाईएसएस मैदान में हैं।

DUSU 2018

भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष पद के लिए अंकिव बसोवा को उतारा है। एबीवीपी ने उपाध्यक्ष पद के लिए शक्ति सिंह, सेक्रेटरी के लिए सुधीर डेढ़ा और ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए ज्योति चौधरी को टिकट दिया है।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ से सन्नी छिल्लर खड़े हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर लीना खड़ी हैं। एनएसयूआई ने सेक्रेट्री पद के लिए आकाश चौधरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए सौरभ यादव को मैदान में उतारा है।

सीपीआई (एम-एल) के छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन (AISA) ने इस बार छात्रसंघ चुनावों के लिए आप के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) के साथ गठबंधन किया है। इस बार दोनों संगठन साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। आइसा-सीवाईएसएस ने अध्यक्ष पद के लिए आइसा अभिज्ञान को खड़ा किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए भी आइसा के उम्मीदवार अंशिका सिंह को मौका दिया गया है। सेक्रेटरी पद के लिए सीवाईएसएस के चंद्रमणि देव और ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए सन्नी तंवर लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+