Dussehra 2022: दशहरे के रंग में रंगा देश, पीएम मोदी, शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर। आज पूरा देश दशहरे का उत्सव मना रहा है। इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि 'सभी देशवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।'
गृहमंत्री अमित शाह ने किया Tweet
तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी समस्त राष्ट्र को दशहरे की बधाई दी है। उन्होंने ट्ववीट किया है कि 'समस्त देशवासियों को 'विजयादशमी' की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार करे। जय श्री राम!'
राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी
तो वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है कि 'विजयादशमी के पावन पर्व की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है कि 'आज विजयादशमी के अवसर पर @GorakhnathMndr से अधर्म, असत्य व अत्याचार पर धर्म, सत्य व न्याय की विजय का उद्घोष करती भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के पश्चात रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम व माता जानकी के प्रतीक स्वरूपों का तिलक-वंदन कर उनका अभिषेक किया।'
स्मृति ईरानी ने भी देशवासियों को दशहरे की बधाई दी
तो वहीं कैबिनेट मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने भी देशवासियों को दशहरे की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'आश्विनस्य सिते पक्षे दशम्यां तारकोदये। स कालो विजयो ज्ञेयः सर्वकार्यार्थसिद्धये।।, बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए और हमें बुराइयों पर विजय प्राप्त करने की शक्ति दे।'
अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट किया
तो वहीं यूनियन मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट किया है कि 'यतो धर्मस्त्यो जय: महापर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम की कृपा से असत्य पर सत्य के विजय का यह पर्व आपको बुराइयों से दूर रख, जीवन में सुख,शांति, समृद्धि लेकर आए। सियावर रामचंद्र की जय'।
Vijayadashami 2022: RSS मुख्यालय में दशहरे का जश्न, महिला पर्वतारोही संतोष यादव मुख्य अतिथि