VIDEO: मनोज कुमार की हूबहू नकल करता है ये शख्स, डांस देख आप भी बन जाएंगे फैन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का हर कोई फैन है। उनकी एक्टिंग का स्टाइल ऐसा था कि अच्छे से अच्छे अभिनेता उनकी नकल न कर पाए, लेकिन एक शख्स है जो ऐसा कर सकता है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अभिनेता मनोज कुमार की शानदार नकल कर रहा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का हर कोई फैन है। उनकी एक्टिंग का स्टाइल ऐसा था कि अच्छे से अच्छे अभिनेता उनकी नकल न कर पाए, लेकिन एक शख्स है जो ऐसा कर सकता है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अभिनेता मनोज कुमार की शानदार नकल कर रहा है। शख्स का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Manoj Kumar

इस वीडियो में एक शख्स दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की तरह कपड़े पहन कर डांस कर रहा है। इस शख्स का नाम कमल बताया जा रहा है। कमल ने मनोज कुमार की तरह ही कपड़े पहने हुए हैं और उनका हाव-भाव भी एकदम वैसा है। वो कपड़ों की दो दुकानों के बीच मनोज कुमार की 1965 में आई फिल्म 'हिमालय की गोद में' के गाने 'चांद सी महबूबा' पर डांस कर रहा है। इस शख्स का डांस वहां खड़े लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वो वहां खड़े होकर उसका वीडियो बनाने लगे।

ये भी पढ़ें: WhatsApp नंबर सार्वजनिक करने पर भड़की काजोल, यूं लगाई अजय देवगन की क्लास

अभिनेता मनोज कुमार की बात करें तो उनका जन्म 24 जुलाई, 1937 को एबटाबाद में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा देशभक्ति फिल्में कीं थीं, जिसके कारण उन्हें 'भरत कुमार' भी कहा जाता है। मनोज कुमार ने 'पत्थर के सनम', 'दो बदन', 'उपकार', 'हिमालय की गोद में', 'पूरब और पश्चिम', 'वो कौन थी?', 'क्रांति', 'शोर और रोटी कपड़ा' और मकान जैसी यागदार फिल्मों में काम किया।

उन्होंने कई फिल्मफेयर समेत नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें साल 2016 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्हें भारत सरकार ने 1992 में पद्मश्री से नवाजा था।

ये भी पढ़ें: WhatsApp नंबर सार्वजनिक करने पर भड़की काजोल, यूं लगाई अजय देवगन की क्लास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+