जिस गोवा में कांग्रेस वोट मांग रही है, वह नेहरू के कारण 15 साल देरी से आजाद हो सका- पीएम मोदी
चुनावी राज्य गोवा के मापुसा में आज पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पणजी, 10 फरवरी। चुनावी राज्य गोवा के मापुसा में आज पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि जिस गोवा में आज कांग्रेस वोट मांग रही है, वही गोवा कांग्रेस के कारण देश की आजादी के 15 साल बाद आजाद हो सका।

उन्होंने जनता से कहा कि भारत के पास सेना थी, हथियार थे लेकिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने लालकिले की प्राचीर से गोवा में सेना भेजने से साफ इंकार कर दिया और गोवा वासियों को मरने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि गोवा के लोग अपनी आजादी के लिए लड़ते रहे लेकिन कांग्रेस ने उनकी कोई मदद नहीं की।
हमारे लिए गोवा का मतलब Governance, Opportunities, & Aspirations
उन्होंने कहा कि गोवा की इस धरती से अचानक मेरे मुंह से 'कांग्रेस-मुक्त भारत' जैसे शब्द निकल पड़े। आज ये मुहावरे देश के कई नागरिकों के संकल्प बन गए हैं। हमारे लिए, गोवा का मतलब Governance, Opportunities, & Aspirations (शासन, अवसर और आकांक्षा) है।
गोवा के विकास के लिए भाजपा की रणनीति को लोगों के समक्ष रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गोवा के लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। गोवा में अब 100 परसेंट renewable energy पर भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज एक तरफ प्रमोद सावंत जैसा युवा और ईमानदार नेता है, वहीं दूसरी तरफ वो चेहरे हैं जिनका भ्रष्टाचार का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। इसलिए गोवा की च्वाइस एकदम साफ है गोवावासी भाजपा के साथ हैं।
प्रसिद्ध देव बोदगेश्वर मंदिर में टेका माथा
पीएम मोदी ने गोवा के मापुसा स्थित प्रसिद्ध देव बोदगेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।












Click it and Unblock the Notifications