दुबई की ट्रैवल एजेंसी दे रही है रशिया का शानदार टूर पैकेज, यात्रियों को स्पुतनिक वी की दो डोज भी मिलेगी
नई दिल्ली, मई 22। देश में वैक्सीन की कमी की वजह से अभी बहुत बड़ी आबादी वैक्सीनेशन के इंतजार में बैठी है। लोग CoWin ऐप पर स्लॉट सर्च कर-करके थक चुके हैं, लेकिन लोगों को टीके का स्लॉट नहीं मिल रहा है। ऐसे में दुबई की एक ट्रैवल एजेंसी भारत के लोगों के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आई है, जिसमें आपको रशिया के अंदर 24 दिन बिताने के साथ-साथ स्पुतनिक वी वैक्सीन के दो डोज भी मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दुबई की ट्रैवल एजेंसी 'अरेबियन नाइट्स टूर्स' ने इस पैकेज की घोषणा की है।

रशिया का 24 दिन का टूर
इस पैकेज में दिल्ली से मॉस्को और फिर मॉस्को से वापस दिल्ली का सफर और मॉस्को में 24 रात बिताने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में 4 दिन सेंट पीटर्सबर्ग में बिताने का मौका मिलेगा। यहां यात्रियों को 3 स्टार होटल में रखा जाएगा। इसके अलावा मॉस्को में 20 दिन का स्टे होगा। यहां भी यात्रियों को 3 स्टार होटल में रखा जाएगा। इस पैकेज की जो खास बात है वो ये है कि यात्रियों को स्पुतनिक वी वैक्सीन की दो डोज सर्टिफिकेट के साथ दी जा रही है। ये सबकुछ आपको 1.29 लाख रुपए में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications