VIDEO बुर्ज खलीफा पर रोशनी से बापू को दी गई श्रद्धांजलि,दिखा आकर्षक नजारा
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें दुनिया के कई देशों में अलग-अलग ढंग से श्रद्धांजलि दी गई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गांधी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक अलग ही जरिया अख्तियार किया गया। यूएई ने विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को गांधीजी तिरंगे में नजर आए। भारत सरकार ने यूएई के इस कदम का स्वागत करते हुए सराहना की है। फ्रांस ने भी बापू की याद में एक डाक टिकट जारी किया है। फ्रांस ने आज बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर यह टिकट जारी किया है।
Recommended Video

महात्मा गांधी के जयंती पर इस बिल्डिंग में ना सिर्फ श्रद्धांजलि दी गई है बल्कि बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया। बिल्डिंग में बापू का चित्र भी उभरा। वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत पूरी तरफ से तिरंगे में रंगा हुआ है। जिसमें महात्मा गांधी की तस्वीर नजर आ रही है। इस रोशनी के साथ-साथ बापू का प्रिय भजन वैष्णव जन भी बज रहा था।
इस वीडियो को दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किया है। बता दें कि बुर्ज खलीफा बिल्डिगं को महात्मा गांधी के हर जयंती पर तिरंगे के रंग में सजाया जाता है। सजाने के बाद बापू को श्रद्धांजलि दी जाती है। कुछ इसी तरफ पिछले साल 2018 में भी इस बिल्डिंग को सजाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications