तंग कपड़े पहने नशे में टल्‍ली युवती ने किया हंगामा, पुलिसवाले के साथ की ऐसी हरकत, VIDEO वायरल

हैदराबाद। नागालैंड की युवती ने नशे में टल्‍ली होकर हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्‍स में बीच सड़क जमकर हंगामा किया। हद तो तब हो गई जब पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई तो उसने एक पुलिसकर्मी को दांत काटने की कोशिश की। इसके साथ ही उसने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा और हाथापाई भी किया। घटना शनिवार रात की है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नशे में टल्‍ली एक युवती हंगामा कर रही है और उसने ठीक तरह से कपड़े भी नहीं पहने हैं। इस शिकायत पर पुलिस महिला को पकड़ने पहुंची थी। VIDEO देखने के लिए सबसे नीचें की स्‍लाइड पर जाएं

सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है महिला

सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है महिला

वायरल वीडियो में लगभग 30 साल के आसपास की युवती को पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर धमकाते हुए सुना जा सकता है। पुलिस ने बताया कि युवती ने दावा किया कि वह शहर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है। हालांकि उसने इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखाया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

जहीरा नगर के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि शराब पीकर, कम कपड़े पहने हुए एक युवती इलाके में हंगामा कर रही है जिसके बाद उसे थाने लाया गया था। वह थाने में काफी उत्तेजित हो गयी और उसने पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 353 के तहत उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

आगारा में भी आया था ऐसा मामला, नशे में धुत रोड पर लेट गई थी महिला

यूपी के आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में अंबेडकर पुल पर नशे में टल्ली में एक महिला ने खूब हंगामा काटा। महिला बीच सड़क पर लेट गई और उसको वहां से हटाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को जब सूचना मिली कि अंबेडकर पुल पर एक महिला बीच सड़क पर लेटी है तो वहां कॉन्स्टेबल पहुंचे। महिला बीच सड़क पर लेटी थी और अगल-बगल से गाड़ियां गुजर रही थीं। करीब आधे घंटे तक महिला का यह ड्रामा चलता रहा। सिपाहियों ने बड़ी मुश्किल से खींचकर उसे पुल के किनारे किया और उसे ऑटो में बैठाकर उसके घर भेजा। इस मामले के संभालने के लिए कोई महिला पुलिस सिपाहियों के साथ नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+