नशे में चूर कपिल शर्मा ने फ्लाइट में सुनील ग्रोवर पर उठाया हाथ, कॉलर पकड़ कर दी गाली
खबर के मुताबिक कपिल ने सुनील ग्रोवर का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें गालियां भी दीं। सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के इस तरह के बर्ताव से हैरान थे।
मुंबई। जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा शनिवार की सुबह अपने फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी का दीदार करवाया। कपिल के फैंस अभी इस खुशी के रंग में डूबे ही थे कि शाम होते होते एक चौंकाने वाली खबर आ गई। जी हां खबर ये कि ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के दौरान कपिल शर्मा फ्लाइट में अपना आपा खो बैठे और अपने शो में डॅक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर पर हाथ उठा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ गाली गलौच भी की। जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा शराब के नशे में बुरी तरह चूर थे।

यह वाक्या उस वक्त हुआ जब कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली होते हुए मुंबई लौट रहे थे। वेबसाइट स्पॉटव्बॉय डॉट कॉम के रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे। जिसमें सुनील ग्रोवर भी शामिल थे। कपिल की टीम सिडनी और मेलबोर्न में शो करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। वे बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा ने पी रखी थी। इसे भी पढ़ें- कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पीएम नरेन्द्र मोदी को लिखा खुला खत, दाऊद का लेना चाहते हैं इंटरव्यू
नशे में धुत कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की तरफ चले गए। सुनील एक ही केबिन में थे जहां जा कर कपिल उनसे दुर्व्यवहार करने लगे और फिर उन्हें मारना शुरू कर दिया। खबर के मुताबिक कपिल ने सुनील ग्रोवर का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें गालियां भी दीं। सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के इस तरह के बर्ताव से हैरान थे। हालांकि सुनील ने कपिल की गालियों और थप्पड़ का जवाब नहीं दिया और वह चुप ही रहे।
क्या कहा कपिल ने सुनील को
रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर का अपमान करते हुए कहा, "तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो खुद से शो किया वो फ्लॉप था..." इस घटना से प्लेन के कुछ यात्री डर गए जिसके बाद उन्होंने इमरजेन्सी लैंडिंग की भी मांग की। इसके बाद कपिल की टीम के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप किया जिसकी वजह से कपिल शांत हुए।
सुनील छोड़ सकते हैं शो
यह भी कहा जा रहा है कि सुनील ग्रोवर, कपिल के इस बर्ताव से इतने गुस्सा है कि वह जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ सकते हैं. अन्य टीम के सदस्य भी कपिल शर्मा से गुस्सा हैं क्योंकि कपिल ने फिल्मों में काम करने के बाद अपनी टीम के सदस्यों को 'टीवी वालों' बुलान शुरू कर दिए था।
बाद में क्या कहा कपिल शर्मा ने
कपिल शर्मा ने मीडिया से बातचीत कर सफाई देते हुए कहा कि "मुझे याद नहीं, एक्चुअली हमारी हर फ्लाइट में लड़ाई होती है, इट्स अ हेल्थी फाइट, वी फाइट फॉर वर्क, वी फाइट फॉर गुड वर्क।" साथ ही बताते चलें कि ये पहली बार नहीं जब दोनों के बीच लड़ाई की खबरे आईं हैं।
नोट: वनइंडिया इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। हम आपको सिर्फ वहीं बता रहे हैं जो बॉलीवुड खबरों से जुड़ी बड़ी-बड़ी बेवसाइटों पर लिखी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications