वीडियो : नशेड़ी लड़की का थाने में हंगामा, बोला हाथ उखाड़ दूंगी
हैदराबाद। तेलंगाना के एक थाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक नशे में धुत्त लड़की ने जमकर थाने में उत्पात मचाया है और जब पुलिस वाले ने उसे रोकना चाहा तो वो गाली-गलौज पर उतर आयी और धमकी देकर बोली कि मुझे हाथ कैसे लगाया, हाथ उखाड़ दूंगी।
मामला 12 मार्च की रात का बताया जा रहा है जब इस लड़की को दो लड़कों के साथ पुलिस वाले ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीते पकड़ा था। ये लड़की किसी धनी परिवार से ताल्लुक रखती है इसलिए वो बार-बार पुलिस वालों को ट्रांसफर कराने और संस्पेंड कराने की धमकी दे रही है। उसने थाने में जमकर हंगामा किया और एक लैपटॉप भी तोड़ा डाला।
फिलहाल पुलिस ने लड़की और लड़की के दोस्तों के खिलाफ शांति भंग करने और पब्लिक प्लेस पर शराब पीने का केस दर्ज किया है।
देखें वीडियो..













Click it and Unblock the Notifications