जया बच्चन के ड्रग बयान पर भड़कीं रेसलर बबीता फोगाट,कहा-'सांसद को सिर्फ थाली की चिंता'
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ड्र्ग्स कनेक्शन मामले पर सांसद जया बच्चन के दिए बयान पर बवाल मच गया है, कुछ लोग जया बच्चन के साथ नजर आए तो कुछ लोग रवि किशन और कंगना का सपोर्ट करते दिखे, जया बच्चन पर अब तीखा हमला दिग्गज महिला रेसलर बबीता फोगाट ने बोला है, जिन्होंने ट्विटर पर अपने विचार प्रकट किए हैं।

'उभरते कलाकारों को नशे की लत डाली जा रही है'
बवीता फोगाट ने लिखा है कि रवि किशन जी ने संसद में बहुत अच्छा मुद्दा उठाया था, जया जी समेत सभी कलाकार सांसदों को इनका समर्थन करना चाहिए था। उभरते कलाकारों को नशे की लत डाली जा रही है और जया जी को सिर्फ थाली की चिंता है, राजनीति से परे जाकर सभी को नशे के व्यापार का विरोध करना चाहिए। #IstandwithRaviKishan।

'जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं'
मालूम हो कि सोमवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मसले को लोकसभा में उठाया था, जिस पर मंगलवार को राज्यसभा में सांसद जया बच्चन ने पलटवार किया, उन्होंने कहा कि 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं, ये वो लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। '
Recommended Video

बवीता फोगाट ने आलोचकों को लगाई थी फटकार
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब बवीता फोगाट ने इस तरह से बेबाकी से अपनी बात कही है, इससे पहले भी वो कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रख चुकी हैं। 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बवीता ने देश में बढ़ते कोरोना केस के लिए तबलीगी जमात के लोगों को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद बवीता को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने गालियां और धमकी दी थी, जिस पर बवीता फोगाट ने पलटवार करते हुए आलोचना करने वालों को जबरदस्त ढंग से फटकार लगाई थी।

मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं: बबीता फोगाट
उन्होंने कहा था कि मुझे धमकी देने वाले लोग कान खोलकर सुन लें और एक बात अपने दिमाग में बैठा लें कि मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं, जो ऐसी धमकियों से डरकर घर में बैठ जाऊंगी, मैंने जो भी बात Twitter पर लिखी है, उसका मुझे कोई अफसोस नहीं है, मैं बवीता फोगाट हूं, हमेशा देश के लिए लड़ी हूं और आगे भी लड़ती रहूंगी। फिलहाल जया बच्चन पर भी उनका किया कमेंट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके ट्वीट पर कमेंट भी कर रहे हैं।

'मुझे उम्मीद थी कि जया बच्चन मेरा सपोर्ट करेंगी'
मालूम हो कि संसद में जया बच्चन के बयान के बाद सांसद रवि किशन ने प्रतिक्रिया दी थी कि मुझे उम्मीद थी कि जया बच्चन मेरा सपोर्ट करेंगी, बॉलीवुड में हर कोई ड्रग एडिक्ट नहीं है, लेकिन हम इस बात को इनकार नहीं कर सकते हैं कि वहां पर ड्रग कार्टेल काम कर रहा है, रवि किशन ने कहा कि इस ड्रग कार्टेल की रीढ़ तोड़ना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications