ड्रोन की नजर से नहीं बच पाएगा दिल्ली का कोई कोना

drones
नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली समेत एनजीआर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार लालकिले पर झंडा फहराएंगे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए शहर के कोने-कोने में चौकसी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी।

इससे संकरी गलियों और भीड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होगी। इस बार आईबी ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से खास अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों में भी खुफिया इकाई का संदेश भेजा जा चुका है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां कोई किसी तरह की कोई चूक न हो, इसलिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले 5 अगस्त या फिर 26 जनवरी के मौके पर हेलीकॉप्टर द्वारा नजर रखी जाती थी। यह भी सभी इलाकों में न घूमकर केवल समारोह स्थल के आसपास मंडराता रहता था। बाकी जगहों पर सुरक्षा बल तैनात किए जाते थेष चूंकि पुलिसकर्मी हर गली-मुहल्ले में नहीं जा सकते, इसलिए सुरक्षा में चूक की संभावना बनी रहती है। लेकिन इ बार नजरें ड्रोन की होगी जो सुरक्षा बनाए रखने में मदद कर ेगा।

कैसे काम करता है ड्रोन

ड्रोन को अनमैन्ड एरियल व्हीकल का नाम भी दिया गया है। छोटे यूएवी का वजन तीन से पांच किलोग्राम होता है। यह दो सौ मीटर की ऊंचाई से भीड़ वाले इलाकों पर नजर रख सकता है। ड्रोन द्वारा भेजे गए फोटोग्राफ या वीडियो को एक कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+