Ananth- Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में वो शख्स कौन, जिसने रणबीर कपूर को दिया बिजनेस कार्ड?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी समारोह के मौके पर भव्य आयोजन में कई हस्तियां और दिग्गज नेता शामिल हुए। पिछले हफ्ते हुई शादी में पहुंचे एक गेस्ट रणबीर कपूर को अपना बिजनेस कार्ड सौंपते हुए नजर आए। बॉलीवुड एक्टर से वो शख्स ऐसे मिला मानों कोई रणवीर का फैन या फिर दोस्त हो। हालांकि रणवीर के साथ उन्हें पहली बार देखा गया था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई। मुंबई की इस ग्रैंड वेडिंग में दुनिया भर के लगभग सभी बड़े सितारें पहुंचे थे. इस खास शादी में क्रिकेट जगत का महान चेहरा सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। समारोह में दिल्ली के अपोलो अस्पताल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक गुप्ता भी शामिल हुए। दरअसल, वे अनंत-राधिका की शादी में मेहमानों में शामिल थे।

एक वायरल वीडियो में डॉ. गुप्ता को शादी के जश्न के बीच अभिनेता रणबीर कपूर को अपना बिजनेस कार्ड सौंपते हुए दिखाया गया है। ऐसे में जब उनके बारे में चर्चा हुई तो पता चला कि गुप्ता दिल्ली के जाने-माने हृदय सर्जन हैं, जो सामाजिक कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल होते रहते हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल पर नजर डालें तो पता चलता है कि वे अपोलो हॉस्पिटल्स में एक वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं। अस्पताल के ऑनलाइन परामर्श पोर्टल के अनुसार, डॉ. गुप्ता दिल्ली में अपोलो अस्पताल की इंद्रप्रस्थ शाखा में कार्यरत हैं।
डॉ. गुप्ता के पास चिकित्सा के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे 12 जुलाई को अनंत-राधिका की शादी में मेहमानों में शामिल थे। डॉ. गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ छोटे वीडियो साझा किए, जहां वह रणबीर कपूर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉ. गुप्ता रणबीर कपूर से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में शादी के जश्न के बीच वे थोड़ी बातचीत कर रहे हैं।
बैकग्राउंड में रणबीर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो पर खूब रिएक्शन भी आए। इससे पहले डॉ विवेक गुप्ता के सोशल मीडिया प्रोफाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई राजनेताओं से मिल चुके हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।












Click it and Unblock the Notifications