DRDO की बनी स्वदेशी कोरोना दवा 2DG अब बाजार में मिलेगी, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने बताई कीमत

DRDO की बनी स्वदेशी कोरोना दवा 2DG अब बाजार में मिलेगी, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने बताई कीमत

नई दिल्ली, 28 जून: डीआरडीओ द्वारा बनाई गई कोरोना वायरस की स्वदेशी दवा 2DG अब बाजार में मिलेगी। हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज ने डीआरडीओ की बनाई एंटी कोविड-19 दवा 2डीजी की कीमत और नाम तय कर दिए हैं। बाजार में कोरोना की स्वदेशी दवा 2DG अब 2DGTM के नाम से बिकेगी। इसके एक सैशे की कीमत 990 रुपये तय की गई है। डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज ने इस बात की घोषणा कि है कि फिलहाल ये दवा सिर्फ देश के बड़े शहरों में ही मिलेगी। जैसे-जैसे इसकी मांग बढ़ेगी, दवा को बाकी शहरों में भी बेचा जाएगा। इस दवा को 1 मई 2021 को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

Recommended Video

    DRDO Anti Covid Medicine: DRDO की 2 DG कोरोना दवा बाजार में मिलेगी, जानें कीमत | वनइंडिया हिंदी
    एंटी कोविड-19 ड्रग 2डीजी दवा को डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज बना रही है

    एंटी कोविड-19 ड्रग 2डीजी दवा को डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज बना रही है

    एंटी कोविड-19 ड्रग 2डीजी जो अब बाजार में 2DGTM के नाम से मिलने वाली है, इस दवा को डीआरडीओ के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलायड साइंसेस (आईएनएमएएस) ने हैदराबाद सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) के साथ मिलकर बनाया है। इस दवा को 2-deoxy-D-glucose नाम दिया गया है। इस दवा को बनाने की जिम्मेदारी डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज ने ली है।

    अस्पताल में 1 जून से इस्तेमाल किया जा रहा है 2डीजी

    अस्पताल में 1 जून से इस्तेमाल किया जा रहा है 2डीजी

    कोरोना की दवा 2डीजी का इस्तेमाल 1 जून से अस्पतालों में किया जा रहा है। डीआरडीओ ने 1 जून को कहा था कि अस्पताल की सेटिंग में कोरोनो वायरस रोगियों के उपचार में देखभाल के लिए इस दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। डीआरडीओ ने कहा था कि आमतौर पर 2DG कोरोना दवा को डॉक्टरों द्वारा मध्यम से गंभीर कोविड रोगियों को दिया जाता है। ये 10 दिनों का कोर्स होता है।

    डीआरडीओ ने आगे कहा कि अनकंट्रोल डायबिटीज, गंभीर हृदय रोग, एआरडीएस, गंभीर यकृत और गुर्दे की हानि के रोगियों पर अभी तक 2डीजी दवा का रिसर्च नहीं किया गया है। इसलिए अभी भी इसके इस्तेमाल में सावधानी बरती जानी चाहिए।

    प्रेग्नेंट और बेबीफीड कराने वाली महिलाओं को नहीं लेनी है 2डीजी

    प्रेग्नेंट और बेबीफीड कराने वाली महिलाओं को नहीं लेनी है 2डीजी

    डीआरडीओ ने कहा है कि 2डीजी प्रेगेंट और बेबीफीड कराने वाली महिलाओं और 18 साल से कम उम्र के मरीजों को नहीं दिया जाना चाहिए। डीआरडीओ की कोरोना दवा का पहला बैच 17 मई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा लॉन्च किया गया था।

    पाउडर के तौर पर आती 2DG कोरोना दवा

    पाउडर के तौर पर आती 2DG कोरोना दवा

    2DG कोरोना दवा पाउच में पाउडर के रूप में आती है, जिसे पानी में घोलकर पिया जाता है। ये दवा वायरस से संक्रमित कोशिकाओं में जमा हो जाता है और वायरल संश्लेषण और ऊर्जा उत्पादन को रोककर वायरस को बढ़ने से रोकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि यह दवा मरीज के ठीक होने में लगने वाले औसतन समय को कम कर देती है। वहीं ऑक्सीजन की मांग को 40 फीसदी तक कम कर देती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+