डॉ नसीम जैदी देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित
राष्ट्रपति ने सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी को चुनाव आयोग में बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त श्री हरिशंकर ब्रह्मा 18 अप्रैल, 2015 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद डॉ. नसीम जैदी 19 अप्रैल, 2015 से मुख्य चुनाव आयुक्त का पद्भार ग्रहण करेंगे।

नसीम जैदी की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारी करना शुरु कर दी है। इसके लिए कानून मंत्रालय ने न केवल प्रक्रिया को शुरू कर दिया है बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी इस बात की अनुमति मांगी गयी है।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी नसीम की नियुक्ति पर आखिरी मुहर लगायेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं। माना जा रहा नसीम जी की नियुक्ति की कागजी कार्यवाही पीएम के रवाना होने से पहले पूरी हो जाएगी। जैदी की नियुक्ति होने के बाद उन्हें जुलाई 2017 तक कार्यभार संभालना होगा।












Click it and Unblock the Notifications