अरबों की संपत्ति, अमेरिका में जमीन, 100 कंपनियों में पैसा, कौन हैं पहली बार मोदी के मंत्री बने ये धनकुबेर नेता

Dr Chandra Sekhar Pemmasani Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार अकूत संपत्ति रखने वाले नेताओं की काफी चर्चा रही। लोकसभा चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं, जिनकी संपत्ति करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में है। चंद्रशेखर पहली बार चुनाव लड़े और जीते। सांसद बनते ही उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया है।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर लोकसभा सीट से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी की कुल संपत्ति 5,785 करोड़ रुपये की है। डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी लोकसभा चुनाव 2024 सबसे अमीर प्रत्याशियों में एक थे।

Dr Chandra Sekhar Pemmasani Net Worth

आंध्र प्रदेश के गुंटूर लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर पेम्मासानी का मुकाबला मुकाबला वाईएसआरसीपी के किलारी वेंकट रोसैया से था। आइए जानें चंद्रशेखर पेम्मासानी के बारे में?

who is Dr Chandra Sekhar Pemmasani: कौन हैं चंद्रशेखर पेम्मासानी?

  • 48 साल के चंद्रशेखर पेम्मासानी पेशे से डॉक्टर हैं। चंद्रशेखर पेम्मासानी डॉक्टर के अलावा एक कारोबारी, समाज सेवी हैं।
  • डॉ. शेखर का परिवार गुंटूर जिले के बुर्रिपालेम का रहने वाला है। उनके पिता बाद में नरसरावपेट चले गए जहां वहां होटल का काम शुरू किया था।
  • चंद्रशेखर पेम्मासानी ने 1999 में डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। पेम्मासानी 2005 में अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में गेइज़िंगर मेडिकल सेंटर से आंतरिक चिकित्सा में एमडी करने गए थे। जिसके बाद वह विदेश में ही बस गए थे।
  • चंद्रशेखर पेम्मासानी सिर्फ 25 साल की उम्र में जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में काम कर चुके हैं।
Dr Chandra Sekhar Pemmasani Net Worth

Dr Chandra Sekhar Pemmasani wealth: डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी की संपत्ति?

  • आंध्र प्रदेश के गुंटूर से तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी के पास 55,98,64,80,786 रुपये की चल संपत्ति है।
  • डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी के पास 1,06,82,46,752 रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी कुल संपत्ति 57,05,47,27,538 करोड़ यानी 5,785 करोड़ रुपेय की है।
  • चंद्रशेखर पेम्मासानी लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक के सबसे अमीर प्रत्याशी बन गए हैं। उनका चुनावी हलफनामा 37 पेज का था। चंद्रशेखर पेम्मासानी पर 1,038 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं।
Dr Chandra Sekhar Pemmasani Net Worth
  • हलफनामे के मुताबिक चंद्रशेखर पेम्मासानी ने 100 से अधिक कंपनियों में निवेश किया है। उन्होंने भारत और अमेरिका दोनों जगह अपनी आय घोषित की है।
  • चंद्रशेखर पेम्मासानी के पास कई लग्जरी कार है। उनके पास दो मर्सिडीज कार, एक टेस्ला और एक रोल्स रॉयस है।
  • चंद्रशेखर पेम्मासानी के पास दराबाद, तेनाली और अमेरिका में भी जमीन और संपत्ति है।
  • चंद्रशेखर पेम्मासानी का रिकॉर्ड साफ-सुथरा है और हालांकि उन्होंने करोड़ों की संपत्ति घोषित की है, लेकिन हर चीज का हिसाब-किताब है। ये सारी संपत्ति उनकी कमाई की है।
Dr Chandra Sekhar Pemmasani Net Worth

UWorld कंपनी के मालिक हैं चंद्रशेखर पेम्मासानी

चंद्रशेखर पेम्मासानी UWorld कंपनी के फाउंडर और मालिक हैं। ये ऑनलाइन शिक्षा देती है। UWorld छात्रों को एसएटी, एमसीएटी और यूनाइटेड स्टेट्स मेडिकल लाइसेंसिंग एग्जाम जैसी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करती है। 2020 में चंद्रशेखर पेम्मासानी को अर्न्स्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था।

चंद्रशेखर पेम्मासानी नरसारावपेट में स्कूल के निर्माण और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन जैसी परोपकारी कामों के लिए जाने जाते हैं। चंद्रशेखर पेम्मासानी के मुताबिक उन्होंने पहली बार 2014 के चुनावों के दौरान राजनीतिक और अभियान कार्यों में सक्रिय रुचि लेना शुरू किया था। उन्होंने जानकारी दी है कि 2019 में वह टीडीपी में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+