डॉक्टर आदिल अहमद राठर निकला आतंकी नेटवर्क का हिस्सा, 350 किलो विस्फोटक और AK-47 कहां रखा था छिपाकर?

Dr Adil Ahmad Rather: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के फरीदाबाद से मिली एक सनसनीखेज खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यहां से 350 किलो विस्फोटक, दो AK-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की हैं। जांच में जो खुलासे हुए, उन्होंने सबको चौंका दिया - यह कोई आम मामला नहीं, बल्कि कश्मीर के एक डॉक्टर से जुड़ा ऐसा नेटवर्क है जो अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठन तक पहुंचता है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह साफ हो गया है कि आतंकी संगठन डॉक्टरों और पेशेवरों के जरिए भी अपने नेटवर्क को फैला रहे हैं। इस पूरी साजिश का केंद्र बना है डॉक्टर आदिल अहमद राठर, जिसकी गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं। यह कार्रवाई कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राठर से जुड़ी जांच के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर की गई।

Dr Adil Ahmad Rather

डॉक्टर ने छिपा रखे थे हथियार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर आदिल राठर ने फरीदाबाद में किराये पर एक कमरा लिया हुआ था, जहां उसने विस्फोटक और हथियार छिपा रखे थे। जांच में यह भी पता चला कि उसने पहले कश्मीर घाटी में अपने लॉकर में भी AK-47 और गोला-बारूद रखा था। अब इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें: आतंक के डॉक्टर का पर्दाफाश! देश में दो बड़ी आतंकी साजिशें नाकाम, 300 किलो आरडीएक्स बरामद

कौन है डॉक्टर आदिल राठर?

डॉक्टर आदिल अहमद राठर मूल रूप से अनंतनाग का रहने वाला है। वह सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों के बाद पुलिस ने जांच तेज की थी। इसी दौरान राठर का नाम सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, आदिल राठर ने हाल ही में सहारनपुर की एक महिला डॉक्टर से निकाह किया था। घटना के बाद से स्थानीय खुफिया एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई हैं। अब श्रीनगर से आने वाले डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के कई निजी अस्पतालों में काम करने वाले जम्मू-कश्मीर के डॉक्टर अब सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

गजवत-उल-हिंद से जुड़ा नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा मामला आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, इस संगठन से तीन डॉक्टरों का संबंध सामने आया है। इनमें से दो-अनंतनाग निवासी आदिल अहमद राठर और पुलवामा के मुजम्मिल शकील-को सहारनपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे डॉक्टर की तलाश जारी है।

GMC अनंतनाग में भी मिला हथियार

कुछ दिन पहले पुलिस ने आदिल राठर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज के लॉकर से भी AK-47 राइफल बरामद की थी। अधिकारियों का कहना है कि हाल के वर्षों में घाटी में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक पहली बार बरामद हुआ है। फिलहाल दोनों डॉक्टर पुलिस की हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: देश से गद्दारी की सजा! जम्मू-कश्मीर में आतंक से लिंक पर दो SPO बर्खास्त, खुफिया रिपोर्ट ने खोला राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+