देश से गद्दारी की सजा! जम्मू-कश्मीर में आतंक से लिंक पर दो SPO बर्खास्त, खुफिया रिपोर्ट ने खोला राज
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से कथित साठगांठ रखने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने रविवार (9 नवंबर, 2025) को बताया कि कठुआ ज़िले में आतंकवादियों से जुड़े होने के गंभीर आरोपों के बाद, दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
एसएसपी कठुआ, मोहिता शर्मा के आदेश पर, अब्दुल लतीफ और मोहम्मद अब्बास नामक इन दोनों SPO को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकवादियों को सीधा सहयोग प्रदान करने का आरोप है, जिसके लिए इन्हें पहले गिरफ्तार भी किया गया था।

खुफिया जांच में हुआ खुलासा
अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच (Preliminary Investigation) में सामने आया कि दोनों SPO आतंकी संगठनों को लॉजिस्टिक और दूसरी सहायता (Logistical and Other Support) दे रहे थे। इसके बाद कठुआ की सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) मोहिता शर्मा ने दोनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए।
जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस विभाग ने इस कदम को अपनी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया है, जो किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी (Anti-National) गतिविधियों या आतंकी सहयोग को बर्दाश्त नहीं करती। अधिकारियों ने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या आतंकी लिंक पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications