Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुझ पर चिल्लाइए मत, हम आपके लिए नहीं बैठे हैं', सुनवाई के दौरान वकील मैथ्यू नेदुम्पारा पर भड़के CJI चंद्रचूड़

CJI DY Chandrachud Angry on Mathew Nedumpara: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ आज यानी सोमवार को सुनवाई के दौरान वकील मैथ्यू नेदुम्पारा पर भड़क गए। सुप्रीम कोर्ट में आज इलेक्ट्रल बॉन्ड पर सुनवाई हो रही थी। डीवाई चंद्रचूड़ ने वकील नेदुम्पारा से कहा कि आप मुझपर चिल्लाइए मत। अगर आपको याचिका दाखिल करनी है तो आवेदन दीजिए। हम यहां आपकी सुनवाई के लिए नहीं बैठे हैं।

वहीं, इस मामले में नेदुम्पारा ने कहा कि पूरा फैसला लोगों के पीठ पीछे दिया गया। इस दौरान वे लगातार बोलते रहे। इसके बाद जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि क्या आपको मानहानि का नोटिस चाहिए? नेदुम्पारा के आरोप पर डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम आपके लिए अपवाद नहीं बना सकते हैं। यह फैसला सबके लिए है।

CJI

हम अभी आपकी सुनवाई नहीं कर सकते हैं- CJI

जस्टिस गवई ने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि इस मामले की सुनवाई चल रही है। इसपर चीफ जस्टिस ने कहा कि आप यहां तब आए जब फैसला दिया जा चुका है। हम अभी आपकी सुनवाई नहीं कर सकते हैं।

लोगों के पीठ पीछे दिया गया फैसला- सीजेआई

नेदुम्पारा ने कहा कि चुनावी बांड मामला "बिल्कुल भी न्यायसंगत मुद्दा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह एक नीतिगत मामला था और इसमें अदालतों का दखल नहीं था। इसीलिए लोगों को लगता है कि यह फैसला उनकी पीठ पीछे दिया गया है।

'नहीं, नहीं मैं बहुत नरम हूं'

जैसे ही वह बोल रहे थे, मुख्य न्यायाधीश उनसे रुककर सुनने के लिए कहते रहे। मुख्य न्यायाधीश ने दृढ़ता से कहा कि एक सेकंड मुझ पर चिल्लाओ मत। इस पर नेदुम्पारा ने जवाब दिया, नहीं, नहीं, मैं बहुत नरम हूं।

यह भी पढ़ें- कोविड महामारी के दौरान पीएम मोदी ने सीजेआई चंद्रचूड़ को क्यों किया था कॉल? चीफ जस्टिस ने खुद किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+