Trump India Visit: गुजराती मसाला चाय के साथ समोसा और खमण का लुत्‍फ उठाएंगे डोनाल्‍ड ट्रंप

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पहली भारत यात्रा आज से शुरू हो रही है। ट्रंप का यह दौरा कई मायनों में अहम है। राष्‍ट्रपति ट्रंप अपने इस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे। अहमदाबाद सिटी पुलिस कमिश्‍नर आशीष भाटिया ने इस बात की जानकारी दी है। ट्रंप यहां पर जब आएंगे तो उनके सामने नाश्‍ते के लिए चाय, समोसा, खमण और काजू कतली जैसी चीजें पेश की जाएंगी। उनका स्‍वागत हालांकि नारियल पानी से होगा।

trump india visit

कई तरह की चाय और कॉर्न समोसा

आश्रम के सेक्रेटरी अमृत मोदी ने बताया कि ट्रंप करीब 15 मिनट इस आश्रम में बिताने वाले हैं। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक ट्रंप को यहां पर कई भारतीय व्‍यंजनों को लुत्‍फ उठाने का मौका मिलेगा। वेलकम ड्रिंक के तौर पर ट्रंप को संतरे का जूस या फिर नारियल पानी परोसा जा सकता है। इसके अलावा उनके सामने चाय की कई वैरायटीज भी होंगी। जिसमें अमेरिकन, इंग्लिश, असम, ग्रीन और लेमन टी शामिल हैं। कुकीज के अलावा ब्रोकली और कॉर्न बटन समोसा भी ट्रंप के स्‍वागत में परोसा जाएगा। मिठाई के तौर पर एप्‍पल पाई, काजू कतली और ताजे फल परोंसे जाएंगे।पहले माना जा रहा था कि राष्‍ट्रपति ट्रंप का साबरमती आश्रम का अपना दौरा कैंसिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+