NamasteyTrump: ट्रंप के आने पहले वायरल हुआ ये VIDEO, JCB से लैंड कर रही हैं महिलाएं

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आज (24 फवरवरी) दो दिन के भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। अहमदाबाद में ट्रंप के स्वागत की काफी तैयारियां की गई हैं। एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम और फिर वहां से मोटेरा स्टेडियम तक हजारों लोग उनके स्वागत में जुटे हैं। दूर दूर से लोग ट्रंप के स्वागत के लिए आए हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी कई मजेदार चीजें देखने को मिल रही हैं।

ट्रंप का भारत दौरा, ट्रंप की पत्नी कौन हैं, trump india visit, trump wife, trump daughter, trump in india, donald trump, gujarat, ahmedabad, डोनाल्ड ट्रंप

आनंद कृष्णा नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। इसमें महिलाएं जेसीबी की मदद से ट्रक से उतर रही हैं। आनंद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ट्रंप के भारत दौरे के बीच ये एक प्रेरणा देने वाला वीडियो है, जिससे हम समझ सकते हैं कि एक वाहन से सुरक्षित उतरने के लिए कैसे जेसीबी का इस्तेमाल हो सकता है।

इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने इस पर लिखा है कि ट्रंप के स्वागत में किस तरह से उत्साहित लोग जेसीबी से आ रहे हैं। कुछ ने तो ट्वीट में ट्रंप तक को टैग कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवापर दोपहर करीब 12 बजे अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट से वो साबरमती आश्रम पहुंचे, इसके बाद उनका मोटेरा स्टेडियम में कार्यक्रम है। अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में ट्रंप के कार्यक्रम हैं। अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे। ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी होंगे।

25 फरवरी को ट्रंप दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, यहां उनका स्वागत समारोह होगा। इसके बाद वो राजघाट पर जाएंगे। इसके बाद द्विपक्षीय कार्यक्रम के लिए ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे। ट्रंप अमेरिकी दूतावास आएंगे। मंगलवार रात को ट्रंप दौरा पूरा कर लौट जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+