डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा: साबरमती आश्रम के अधिकारी बोले- हम स्वागत को तैयार

डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा, साबरमती आश्रम के आधिकारी बोले- हम स्वागत को तैयार

नई दिल्ली। 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाने की भी चर्चा है। साबरमती आश्रम के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा है कि हम ट्रंप के स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, राज्य के अधिकारियों ने हमसे अमेरिकी राष्ट्रपति के साबरमती आने की बात कही है। ऐसे में दो हमारी रिवायतें हैं, उनके तहत हम ट्रंप के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

trump in india, Donald Trump, Gujarat, Sabarmati Ashram, डोनाल्ड ट्रंप, गुजरात, साबरमती आश्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत के दौरे पर हैं। वो गुजरात के अहमदाबाद से दौरे की शुरुआत करेंगे। साबरमती आश्रम जाने या ना जाने को अभी आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। व्हाइट हाउस को इस पर फैसला करना है। बताया जा रहा है कि आगरा में ताजमहल या अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में से किसी एक को ट्रंप चुनेंगे।

ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप भी भारत आ रही हैं। इसके अलावा ट्रंप के दामाद जैरेड कशनर के भी भारत आएंगे। ट्रंप के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इनमें अमेरिकी व्ययापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइथिजर, एनएसए रॉबर्ट ओ ब्रायन, सचिव स्टीव मनूचीन, कॉमर्स के सचिव विलबर रॉस और मैनेजमेंट और बजट कार्यालय के डायरेक्टर माइक मुलवाने शामिल हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी की सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां वह एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक रोड शो में भाग लेंगे। मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसे वह पीएम मोदी के साथ मिलकर संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+