'पद्मावत' हिंसा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया 'साइलेंट' जवाब
मुंबई। आज सिनेमाघरों में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हो गई है लेकिन सिनेमाघरों के बाहर करणी सेना का उत्पात जारी है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, कहीं-कहीं तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई है तो वहीं दूसरी ओर इस मु्द्दे पर संध प्रमुख मोहन भागवत ने चुप्पी साध ली है। दरअसल गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से जब 'पद्मावत' पर हो रही हिंसा पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली और अपने मुंह पर उंगली रख ली। आपको बता दें कि भागवत यहां राष्ट्रीयता और एथिक्स मुद्दे पर संबोधन देने आए थे।

संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवती प्रकाश का बयान
गौरतलब है कि इससे पहले संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और उत्तर-पश्चिमी संघचालक भगवती प्रकाश ने कहा था कि विवादित और अनिश्चित तथ्यों के सहारे किसी ऐतिहासिक चरित्र को प्रदर्शित करना गलत है, संघ, फिल्म के निर्माता, देश के सभी सिनेमा घरों और समाज के लोगों से अपील करता है कि लोग इस फिल्म को न देखें, न दिखाएं, ऐसे विषयों पर फिल्म बनाना सांप्रादियक सौहार्द को बिगाड़ना है।

राजपूतों का अपमान
उन्होंने तो यहां तक कहा कि भारत के इतिहास में देश पर हुये विदेशी आक्रमणों के विरूद्ध लड़ाई में राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का त्याग देने वाले देश के वीर व वीरागंनायें, हमारी अगाध श्रद्धा के केन्द्र एवं सम्पूर्ण समाज के अविस्मरणीय महानायक हैं, ऐसे में उनके खिलाफ कुछ दिखाना हमारी आने वाली पीढ़ी को गुमराह करना है

चुप्पी पर सवाल खड़े कर चुकी है करणी सेना
गौरतलब है कि देशभर में हो रही हिंसा के बीच कुछ ही दिन पहले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी ने भी मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे।
Recommended Video


हम राजपूतों के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे
गोगामड़ी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के बैन हटाने के बाद भी पद्मावत का विरोध जारी रहेगा, हम राजपूतों के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications