Domariaganj Lok Sabha: सांसद-विधायकों को मिल रही पेंशन,कर्मचारियों को देने से इंकार क्यों? पीएम मोदी से अपील

Domariaganj Lok Sabha Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। इसके साथ ही जनता की अपनी बात भी है। कोई वर्तमान सरकार से खुश है तो कोई इसे बदलने की बात भी करता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा में 'क्या माहौल है ' जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची और लोगों का मूड जाना।

सांसद का नहीं है कोई प्रतिद्वंदी
बांसी के रहने वाले राम किशन कहते हैं कि सांसद जगदंबिका पाल ने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। वह निरन्तर प्रयत्नशील रहते हैं। यहां उनका कोई प्रतिद्वंदी ही नहीं है।

उद्योगों की होनी चाहिए स्थापना
रामकिशन बताते हैं कि इस इलाके में सबसे जरूरी है उद्योग की स्थापना। हालांकि यहां रेल लाइन के लिए सांसद ने प्रयास किया और वह जल्द ही अस्तित्व में आने वाला है।

domariaganj

कर्मचारियों का पेंशन हो बहाल
राम किशन कहते हैं कि निसंदेह पीएम मोदी की छवि बहुत अच्छी है। लेकिन चैनल के माध्यम से मैं कर्मचारियों के पेंशन बहाली के लिए निवेदन करता हूं। एक तरफ जहां सांसद व विधायकों को पेंशन मिल रही हैं तो दूसरी तरह कर्मचारियों को पेंशन देने से इंकार किया जा रहा है। यह दोहरी नीति नहीं होनी चाहिए। हम कर्मचारियों के लिए पेंशन बेहद आवश्यक है।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर है उत्साह
राम किशन कहते हैं कि राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से हम सभी में प्रसन्नता है।22 जनवरी को हम सब उत्सव में शामिल होंगे। दीपावली मनाई जाएगी। सभी मंदिरों में उत्सव आयोजित होंगे। भाजपा को इसके लिए बधाई देता हूं।

पीएम का कोई नहीं है विकल्प
उन्हाेने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं और हो रहे हैं। उनके जैसा व्यक्तित्व किसी का नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+