Domariaganj Lok Sabha: लड़कियों ने कहा- 'पूरी तरह महसूस करते हैं खुद को सुरक्षित,बेस्ट हैं PM Modi'

Domariaganj Lok Sabha Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। क्या वर्तमान सांसद का टिकट कटेगा या वही बने रहेंगे? कौन सी पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी? यह विषय चर्चा में हैं। इसके साथ ही जनता की अपनी बात भी है। कोई वर्तमान सरकार से खुश है तो कोई इसे बदलने की बात भी करता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा में 'क्या माहौल है' जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची।

अब घर से निकलने में नहीं लगता डर सपना चौधरी बताती हैं कि केंद्र में पीएम मोदी व प्रदेश में सीएम योगी दोनों अच्छा काम कर रहे हैं। खासकर लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा पर। अब हमें घर से बाहर निकले या कही आने जाने में असुरक्षा नहीं महसूस होती है। परिवार की तरफ से भी हम लोगों के आने जाने को लेकर लोग सुरक्षा को लेकर बेफिक्र रहते हैं।

domariaganj

खुद को सुरक्षित महसूस करती हूं अंकिता शुक्ला ने बताया कि बच्चियां पहले से अब ज्यादा सुरक्षा महसूस कर रही हैं। मन में कही आने जाने और असुरक्षा को लेकर भय था वो अब नहीं है।

Recommended Video

    Domariaganj Lok Sabha: लड़कियों ने कहा- 'पूरी तरह महसूस करते हैं खुद को सुरक्षित,बेस्ट हैं PM Modi'

    सरकार ने कानून व्यवस्था पर किया काम साक्षी कहती हैं कि मैं स्कूल आती हूं या अपने घर से कही बाहर जाती हूं तो खुद को सुरक्षित महसूस करती हूं। कभी कोई भय नहीं लगा। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बहुत कुछ किया है। इसलिए कही भी असुरक्षा नहीं महसूस होती है।

    सुरक्षा के साथ बढ़ा मनोबल प्रियंका कहती हैं कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं व लड़कियों के लिए बहुत कुछ किया है। उनका प्रयास इस दिशा में सकारात्मक है। कानून व्यवस्था को लेकर बहुत कुछ सुधार हुए हैं। इसके साथ ही मनोबल भी बढ़ा है।

    सरकार की पहल को सराहा जूही प्रजापति बताती हैं कि सरकार ने सुरक्षा को लेकर कई हेल्पलाइन नंबर शुरु किए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की जगह जगह तैनाती है। खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+