Doklam Standoff: डोकलाम विवाद पर राहुल गांधी ने बोला पीएम मोदी पर हमला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोकलाम मुद्दे पर आडे हाथ लिया है। डोकलाम में फिर से चीनी सेना ने घुसपैठ कर रोड कंस्ट्रक्शन का निर्माण शुरू..
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोकलाम मुद्दे पर आडे हाथ लिया है। डोकलाम में फिर से चीनी सेना ने घुसपैठ कर रोड कंस्ट्रक्शन का निर्माण शुरू करने की खबर के बाद राहुल गांधी ने इस विवाद को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। भूटान के डोकलाम क्षेत्र में चीनी सेना की वापसी के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी से इस पर जवाब मांगा है।

राहुल गांधी ने हिंदी में ट्वीट कर पीएम से पूछा है कि क्या आप बताएंगे कि डोकलाम में क्या हो रहा है। राहुल गांधी ने लिखा, 'मोदी जी, जब आप छाती ठोकना बंद कर दें, तो क्या कृपया इसे समझाने का कष्ट करेंगे'?
आपको बता दें कि गुरूवार को चीनी सेना ने डोकलाम विवाद स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर रोड कंस्ट्रक्शन का काम फिर से शुरू कर दिया है। भारतीय सेना ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि चीन की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि भूटान के डोकलाम पर भारत और चीन की सेना करीब ढ़ाई महीनों से आमने-सामने खड़ी रही। डोकलाम पर विवाद 16 जून को शुरू हुआ था, जब चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने रोड कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया। जिसके बाद इंडियन आर्मी ने इसका विरोध कर कंस्ट्रक्शन को रुकवा दिया था।
भारत और चीन के बीच लंबे समय तक चले डोकलाम गतिरोध अबतक का सबसे लंबा विवाद साबित हुआ है। ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों देश की सेनाएं किसी तीसरे मुल्क की जमीन पर खड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications