'इसे डिस्टर्ब न करो..', भीड़ से भरी बस में 2 सीटों पर आराम से सो रहा कुत्ता, दिल छूने वाला VIDEO देख लोग भावुक
सोशल मीडिया (social media) पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल (Video viral) होते रहता है। कोई फनी होता है तो कोई हार्ट टचिंग। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो देख लोग प्यार बरसा रहे हैं।
सोशल मीडिया (social media) पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल (Video viral) होते रहता है। कोई फनी होता है तो कोई हार्ट टचिंग। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो देखते ही लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बस यात्रियों की भीड़ से भरी हुई है। लोगों को बैठने की सीट नहीं मिल रही है। लोग इस इंतजार में हैं कि कोई यात्री उतरे तो सीट पर बैठेंगे। लेकिन दो ज्वाइंट सीट पर एक कुत्ता आराम से सो रहा है। मजे की बात ये है कि कुत्ते की नींद में किसी ने खलल नहीं डाली।

कुत्ते का दो सीटों पर कब्जा
ट्विटर यूजर स्टेफानो एस मैगी ने क्लिप को साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि भीड़ से बस भरी थी। लेकिन 2 सीटों पर कुत्ते का कब्जा। लेकिन किसी ने भी उसके आराम के डिस्टर्ब नहीं किया। चैन की नींद लेने दी। यह वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है।

ऐसा सुकून देने वाला वीडियो
बस में भीड़ इतनी है कि यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं। लेकिन कुत्ते दो सीटों पर शांति से सो रहा है। किसी ने कुत्ते को न तो भगाया न ही सीट से हटाया। लोगों को यह वीडियो दिल को छू रहा है। मारकाट वाली दुनिया में ऐसा वीडियो सुकून देता है। यही मानवता का उदाहरण है।

हजारों लोग देख चुके वीडियो
वीडियो को अबतक 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। 3500 से अधिक लोगों ने लाइक्स किया है। इस वीडियो से नेटिजेन्स का भी दिल पिघल रहा है। भले ही सीट पाने के लिए बस में लोग परेशान थे, लेकिन उनमें से किसी ने भी सोते हुए कुत्ते को परेशान नहीं किया।

बस में खड़े यात्रियों को सलाम
वीडियो देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई सोते हुए कुत्तों को मत डिस्टर्ब करो। सोते हुए प्राणी को चैन और प्यार से सोने दो। दयालु बनो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाह, इस निर्दयी शब्द में दया अभी भी जीवित है। एक तीसरे ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आतंक के इस युग में मानवता जिंदा है। चौथे ने कहा कि बिना किसी बाधा के कुत्ते के चारों ओर खड़े यात्रियों को सलाम।

कुत्ते को सोने के लिए गाया गीत
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति अपने कुत्ते को सो जाने के लिए गाना गा रहा था। वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक बार देखा गया और एक लाख से अधिक लाइक्स मिले। इंटरनेट यूजर्स ने कहा कि दिल को छू लेने वाली इतनी सुकून देने वाली आवाज।

आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल
वैसे तो इंटरनेट पर जानवरों के कई वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेता है। लोग ऐसे वीडियो को खूब पसंद भी करते हैं। वहीं एक वीडियो में चिपैंजी आशिकाना मिजाज में चश्मा लगाकर स्ट्रॉ के साथ नारियल का पानी पी रहा था। लोग तो चिपैंजी के अंदाज के कायल हो गए।
यह भी पढ़ें- Chimpanzee viral VIDEO: चश्मा पहनकर आशिकाना मिजाज में नारियल पानी पी रहा चिंपैंजी, स्टाइल के कायल हुए लोग












Click it and Unblock the Notifications