कुत्ते ने मालिक के साथ कूदा रस्सी, दो पैरों से कारनामा दिखाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज, VIDEO
कुत्ते का नाम बालू है, और उसके पालतू माता-पिता वोल्फगैंग लाउनबर्गर हैं। उसने 30 सेकंड में सबसे अधिक छलांग लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
Dog Jump Rope: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कुत्ते का है। जो अपने मालिक के साथ रस्सी कूद रहा है। इस स्पीड में उसने रस्सी कूदा कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। गिनीज बुक रिकॉर्ड्स ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है। यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। कुत्ते के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर हर कोई तारीफ कर रहे हैं।

गिनीज बुक ने शेयर किया वीडियो
कुत्ते का नाम बालू है, और उसके पालतू माता-पिता वोल्फगैंग लाउनबर्गर हैं। उसने 30 सेकंड में सबसे अधिक छलांग लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया कि "30 सेकंड में सबसे अधिक कूदना।

बहुत तेजी से उछल रहा है कुत्ता
GWR द्वारा साझा किए गए वीडियो में बालू को अपने पिछले पैरों पर अपने मालिक लॉएनबर्गर के साथ छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही रस्सी उसके पैर के पास पहुंचता है तो वह जोर से उछल जाता है और रस्सी पास हो जाती है।

30 सेकेंड में कुत्ते ने लगाई छलांग
गिनीज रिकॉर्ड बुक ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि 30 सेकेंड में इस कुत्ते ने सबसे अधिक छलांग लगाई है। इसे 12 जुलाई को बालू और वोल्फगैंग लाउनबर्गर (दोनों जर्मनी), स्टकेनब्रॉक, नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया, जर्मनी द्वारा हासिल किया गया था।

30 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो
बताया जा रहा है कि बालू और वोल्फगैंग ने इस खिताब को हासिल करने के लिए बहुत कठिन ट्रेनिंग ली है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 30 लाख से अधिक बार देखा गया है। 20 हजार से अधिक लाइक्स और कई सराहनीय टिप्पणियां मिली हैं।

छोटे विश्व चैंपियन को बधाई
एक यूजर ने कमेंट किया कि यह प्यारा कुत्ता बहुत प्यारा है, और छोटे विश्व चैंपियन को बधाई।" गिनीज बुक में नाम दर्ज होने के बाद कुत्ते की सफलता पर लोग बधाई दे रहे हैं। कुत्ते का यह वीडियो हर किसी को प्यारा लग रहा है।
यह भी पढ़ें- आवारा कुत्ता की समझदारी से हैरत में लोग, गाड़ी रुकवा बच्चों को पार करवाई सड़क, VIDEO VIRAL होने पर मिला अवार्ड












Click it and Unblock the Notifications