VIDEO: पिंजरे में घुसकर तोते को लपक रहा था सांप, इतने में आ गया कुत्ता और फिर हुई भयानक जंग
Dog Snake Fight Video Viral: कुत्ते जितनी अपनी वफादारी के लिए जाने जाते हैं, उतनी ही उनकी दिलेरी भी चर्चाओं में रहती है। अपने मालिक के लिए एक कुत्ता किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है, चाहे उसको अपनी जान ही क्यों ना गंवानी पड़े। कुत्तों को घर में पालने का मतलब सेफ्टी की पूरी सिक्योरिटी होती है। अब ऐसा ही एक पालतू कुत्ता तोते की जान बचाने के लिए बड़े सांप से जा भिड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुत्ते की खूंखार सांप से जंग
कुत्तों की किसी और जानवर के साथ तो आपने कई लड़ाई की वीडियो देखी होगी, लेकिन ऐसा कम ही होता है, जब किसी कुत्ते की खूंखार सांप से जंग होती है। अक्सर देखा जाता है कि अगर किसी घर में किसी खतरनाक जीव या अनजान शख्स की आहट होती है तो सबसे पहले कुत्ता सतर्क हो जाता है। अब ऐसे ही एक कुत्ते ने बड़े सारे सांप से लड़ाई की, वो भी एक तोते की जान बचाने के लिए।

तोते के लिए जान पर खेला कुत्ता
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कुत्ते की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें पिंजरे में कैद तोते को खाने के लिए एक सांप उसमें घुस जाता है, जिसके बाद मौके पर मौजूद पालतू कुत्ते का बच्चा सांप से जा टकराता है और सांप को मुंह से दबोचकर पिंजरे से बाहर कर देता और फिर दोनों के बीच भयानक लड़ाई होती है।

मुंह से दबोचकर सांप को पिंजरे से निकाला
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता बिना अपनी जान की परवाह किए हुए खतरनाक सांप से जा भिड़ता है। एक सांप तोते को खाने के लिए उसके पिंजरे में घुसता है। देखा जा सकता है कि सांप कितना खतरनाक और बड़ा लग रहा है। वहीं पिंजरे में सांप को देख तोता भी इधर-उधर भागता फिर रहा है। तभी पालतू कुत्ता वहां आकर तोते की जान बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है

सांप कई बार कुत्ते पर किया हमला, लेकिन
वीडियो में जैसे ही सांप तोते को खाने के लिए उसकी तरफ बढ़ता है पीछे से कुत्ता उसकी पूंछ को जबड़े में पड़कर पिंजरे से बाहर खींच लाता है। इसके बाद सांप को तोते से दूर से जाकर उससे लड़ाई लड़ता है। इस दौरान सांप कई बार कुत्ते पर हमला भी करता है, लेकिन कुत्ता हार नहीं मानता और सांप को दबोचे रखता है। और बाहर खदेड़ देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अरविंद कुमार नाम के एक यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में 'बहादुर कुत्ता' लिखा है। वीडियो को 27.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 5 लाख से ज्यादा लोगों ेन इस वीडियो को लाइक किया है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो कुत्ते की बहादुरी की तारीफ करता नहीं थक रहा आप भी देखिए बहादुर कुत्ते की सांप से जंग की भयानक लड़ाई का वीडियो (खबर के अंत में)।












Click it and Unblock the Notifications