7 साल की बच्ची के पेट से निकला कुछ ऐसा कि डॉक्टरों के भी उड़ गए होश
बेंगलुरु। कर्नाटक की रहने वाली 7 साल की बच्ची के पेट से कुछ ऐसा निकला कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। पिछले कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत के बाद बच्ची को वेल्लोर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया। शुरूआती जांच में डॉक्टर नहीं समझ पाए कि आखिर बच्ची के पेट में दर्द की वजह क्या है, लेकिन जब वजह सामने आई तो सब हैरान रह गए।

6 महीने से पेट में दर्द
दरअसल बच्ची रेपुंजल सिंड्रोम बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी की वजह से उसे बाल खाने की आदत पड़ गई। वो अपने ही बाल खाने लगी। ये बाल बच्ची के आंत के ऊपरी हिस्से में जमा होने लगा। बच्ची की सर्जरी करने वाले डॉक्टर वी रवि गोपीनाथ ने बताया कि इस बीमारी की वजह से बच्ची की आंत पर बालों का गुच्छा फंसा था।

बाल खाने की बीमारी
जिसके बाद ऑपरेशन की गई और उसके पेट से 2 किलो के बालों का गुच्छा निकाला गया। बच्ची की मां ने बताया कि काफी समय से उसका व्यवहार भी बदल गया था। उसके बाल भी कम होने लगे थे। वो खाना भी कम खाने लगी थी। बार-बार उल्टियां आती थी। जिसके बाद वो डॉक्टर के पास पहुंचे। ऑपरेशन के बाद बच्ची ठीक है।

बहुत दुर्लभ बीमारी
वहीं डॉक्टर्स का कहना है ये एक रेयर डिसऑर्डर है, जो अब तक दुनिया में 40 से 45 लोगों में ही पाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि इस बीमारी की वजह से लोग अपने ही बालों को तोड़कर खाने लगते है। बाल पेट के किसी भी हिस्से में जाकर जमा होने लगता है। जिसके बाद लोगों में भूख न लगना, उल्टी आना, पेट दर्द, चिड़चिड़ापन जैसी समस्या आने लगती है।












Click it and Unblock the Notifications