ये Video नहीं देखा तो क्या देखा, डॉक्टरों ने सलमान खान की फिल्म राधे के गाने 'सीटी मार' पर किया जबरदस्त डांस

ये Video नहीं देखा तो क्या देखा, डॉक्टरों ने सलमान खान की फिल्म राधे के गाने 'सीटी मार' पर किया जबरदस्त डांस

मुंबई, 16 मई: कोरोना काल में अस्पताल से डॉक्टरों और मरीजों की दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। कभी अस्पताल में बिस्तरों की कमी है तो कोई मरीज ऑक्सीजन के लिए तड़प रहा है। कई वीडियो में डॉक्टर मेडिकल आपूर्ति ना होने की वजह से परेशान और असहाय दिख रहे हैं। लेकिन इसी बीच कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों फूर्सत के पल में मरीजो को बेहतर महसूस कराने के लिए नाचते और गाते देखे गए हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ डॉक्टर सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ''राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई'' के गाने 'सीटी मार' पर डांस करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डाक्टरों ने मास्क पहनकर 'सीटी मार' पर किया डांस

डाक्टरों ने मास्क पहनकर 'सीटी मार' पर किया डांस

सलमान खान की फिल्म राधे के गाने 'सीटी मार' पर डॉक्टरों के डांस करने का वीडियो दिशा पटानी के एक फैन क्लब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकत है कि डॉक्टरों की एक टीम काम से ब्रेक अस्पताल के गलियारे में डांस करते हुए एंट्री ले रहे हैं। वीडियो में 4-5 डॉक्टर इंस्ट्रूमेंटल बीट पर डांस कर रहे हैं। सभी डाक्टरों ने मास्क पहना हुआ है और सिर को मेडिकल कैप से ढ़क कर रखा है। एक डॉक्टर उसमें गिटार बजाते हुए दिख रहे हैं।

फिल्म की एक्ट्रेस दिशा ने लिखा- वाह, हमारे रियल हीरो

फिल्म की एक्ट्रेस दिशा ने लिखा- वाह, हमारे रियल हीरो

राधे फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी को भी ये वीडियो काफी पसंद आया है। दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर दिशा ने लिखा है- वाह, हमारे रियल हीरो।

इस फिल्म में सलमान खान और दिशा पाटनी के अलावा जैकी श्रॉफ, अर्जुन कानूनगो और रणदीप हुड्डा हैं। फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो बना चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर वीडियो बना चर्चा का विषय

कोरोना काल में ज्यादातर मेडिकल स्टाफ 24 घंटे अस्पतालों में ही काम कर रहे हैं। उन्हें काम से ब्रेक मिलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पूरा वीडियो अस्पताल के स्टाफ रूम में शूट किया गया है। वीडियो पर कई यूजर ने हार्ट वाली इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। कई यूजर्स ने भी इन हीरो को ही समाज का असली नायक बताया है। फिल्म राधे के गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने गाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+