वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान को बताया था खतरा, डॉक्टर गिरफ्तार
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री की जान को खतरा बताने वाले डॉक्टर राजन सिंह को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉक्टर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल डॉक्टर ने कहा था कि मुख्यमंत्री की जान को खतरा है, जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
Recommended Video

डॉक्टर ने शिकायत की थी कि उसके सीने में दर्द है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम को इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस की ओर से अस्पताल प्रबंधन को फोन करके डॉक्टर के बार में जानकारी दी गई, जिसके बाद डिस्चार्ज होते ही डॉक्टर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमे डॉक्टर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाया था।
इस पूरे मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने डॉक्टर राजन के दावे को भ्रामक और गलत बताया था। जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने अफवाह फैलाने का केस दर्ज कर लिया था। क्राइम ब्रांच की ओर से इस बाबत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई थी। डॉक्टर राजन ने जो वीडियो जारी किया था उसमे उसने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा है, यही नहीं डॉक्टर ने मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications