डॉक्टर ने मेड के नाम पर कोरोना जांच के लिए भेजा पत्नी का सैंपल, निकली कोविड पॉजिटिव

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक सरकारी डॉक्टर की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर ने अपनी पत्नी के कोरोना सैंपल को घर में काम करने वाली डोमेस्टिक हेल्पर के नाम पर टेस्ट के लिए भेज दिया। डॉक्टर ने एक शादी समारोह में शामिल हुई थी। जिसमें कोरोना के लक्षण दिखने के बाद डॉक्टर ने सैंपल भेजे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो मामले की खुलासा हुआ कि, नौकरानी ने तो कभी टेस्ट के लिए सैंपल दिया ही नहीं था। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यूपी की शादी में हुए थे शामिल

यूपी की शादी में हुए थे शामिल

सिंगरौली के खुटार स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बीएमओ डॉक्टर अभय रंजन सिंह अपने परिवार के साथ पूर्वी यूपी के बलिया में 23 जून को शादी में शामिल होने के लिए गए थे। कोरोना की वजह से उन्हें छुट्टी नहीं मिली थी, लेकिन डॉक्टर बिना छुट्टी के शादी समारोह में शामिल होने बलिया चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 1 जुलाई को वापस आ गए। लेकिन खुद को और अपने परिवार को क्वारंटाइन करने की बजाय काम करते रहे। इस दौरान डॉक्टर की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने लगे।

पत्नी का घरेलू सहायक महिला के नाम से भेजा था कोरोना सैंपल

पत्नी का घरेलू सहायक महिला के नाम से भेजा था कोरोना सैंपल

डॉक्टर ने बचने के लिए अपनी पत्नी के सैंपल लिए और अपने यहां काम करने वाली महिला के नाम से उसे जांच के लिए भेज दिए। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब कोविड-19 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम नौकरानी के घर पहुंच गई। इस दौरान नौकरानी ने बताया कि उसने कोई सैंपल नहीं दिया। इस मामले के बाद जब डॉक्टर के परिवार से सभी के सैंपल लिए गए तो डॉक्टर सहित दो और पॉजिटिव निकले।

डॉक्टर के संपर्क में 33 लोग किए गए क्वारंटाइन

डॉक्टर के संपर्क में 33 लोग किए गए क्वारंटाइन

मामले के सामने आने के बाद अब एसडीएम सहित 33 सरकारी कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। यह सभी लोग डॉक्टर के संपर्क में थे। महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियमों के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर डॉक्टर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। बैढ़न थाना प्रभारी के मुताबिक जब वह वायरल संक्रमण से ठीक हो जाएंगे तो उनके खिलाफ मामले में कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+