भूलकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें ऐसे मैसेज, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा
नई

दिल्ली हिंसा को लेकर देश में अलर्ट
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले दिनों भड़की हिंसा 34 लोगों की मौत का कारण बन चुका है वहीं, करीब 200 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। दिल्ली हिंसा को देखते हुए अब दूसरे राज्य भी अलर्ट पर हैं और संभावित इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय पूरे देश में सुरक्षाबलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राज्य सरकारें खास तौर पर सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है क्योंकि यहां अफवालों का आग की तरह फैसला ज्यादा आसान होता है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर साइबर सेल की नजर
इसी सिलसिले में अब पुलिस के साइबर सेल की नजर भी आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर है, सुरक्षाबल इंटरनेट पर होने वाली हर एक गतिविधी पर नजर बनाए हुए हैं। छत्तीगसढ़ सरकार भी हिंसा को लेकर अलर्ट मोड पर है। छत्तीगसढ़ पुलिस को अंदेशा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से असमाजिक तत्व हिंसा फैला सरते हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी रेंज के आईजी और जिलों के पुलिस अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर चर्चा की थी।

भड़काऊ पोस्ट पर होगी कानूनी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर बनाए हुए हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर होने वाले भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की हिंसक घटनाओं से बचा जा सके। गौरतलब है कि दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में सोमवार को भड़की हिंसा ने भारी मात्रा में जानमाल का नुकसान किया। इस घटना पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है, कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों ने इसे केंद्र सरकार के फेलियर बताया है।
यह












Click it and Unblock the Notifications