VIDEO: बीजेपी MLA ने डांसर सपना चौधरी से की सोनिया गांधी की तुलना, कहा- ‘दोनों एक ही पेशे से’

लखनऊ। अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनसे शादी कर लेनी चाहिए। इतना ही नहीं विधायक सुरेंद्र सिंह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्होंने उनकी तुलना सपना चौधरी से कर दी।

VIDEO: बीजेपी MLA ने डांसर सपना चौधरी से की सोनिया गांधी की तुलना, कहा- ‘दोनों एक ही पेशे से’

सिंह ने कहा, "यह बड़ी अच्छी बात है। राहुल गांधी जी अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे ले जा रहे हैं। इटली में उनकी (राहुल गांधी की) माता जी (सोनिया गांधी) भी उसी पेशे में थीं। और आज फिर सपना को भी उन्होंने अपना बना लिया। मैं तो राहुल जी को धन्यवाद दूंगा। जिस तरह से आपके पिता (राजीव गांधी) जी ने सोनिया जी (उनके पेशे के बावजूद) को अपना बना लिया, आप भी आज सपना को अपना बनाकर भारत की राजनीति में नई पारी की शुरूआत करें। इसके लिए आपको साधुवाद।"

बता दें कि हरियाणवी डांसर और बिग बॉस के जरिए रातोंरात चर्चा में आईं सपना चौधरी हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। इसके बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी या हरियाणा में किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि पहले मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमामालिनी के सामने उन्हें उम्मीदवार बनाने की तैयारी थी। पर, अब कांग्रेस ने वहां से दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही सुरेंद्र सिंह ने मायावती पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि असली रूप-रंग छुपाकर युवा दिखने का शौक रखने वाली मायावती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेवजह शौकीन कहती हैं। भाजपा विधायक ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने वाली बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए कहा था 'मायावती जी 65 की उम्र में विदेश जाकर फेशियल करवाती हैं और अपने बाल रंगवाती हैं। वह हमारे नेता को शौकीन बोलती हैं।' उन्होंने मायावती को नसीहत देते हुए कहा कि असली रूप को छिपाकर युवा दिखने की प्रवृत्ति को ही शौक कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+