तमिलनाडु: डीएमके का घोषणा पत्र जारी, सस्ते पेट्रोल-डीजल और LPG पर 100 रुपए की सब्सिडी देने का वादा
चेन्नई: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इस विधानसभा में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। दोनों ही पार्टियों ने मिलकर चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में जहां तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले आने वाले ओपिनियन पोल में डीएमके कांग्रेस के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं अब डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चेन्नई में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है।
Recommended Video

तमिलनाडु में साल 2011 से सत्ता से बाहर चल रही डीएमके पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है। ऐसे में उन्होंने इस चुनाव के लिए क्या वादे जनता से किए है। आइए जानतें है...
- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके ने अपने घोषणा पत्र में सात प्रमुख वादे किए हैं।
- चुनावी घोषणा पत्र में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को सस्ता करने का जनता से वादा किया गया है।
- पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल की कीमतों पर 4 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देने का वादा किया है।
- पार्टी प्रमुख स्टालिन ने एलपीजी गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया।
- घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि सरकार तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था, कृषि, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास,ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
- अपराधों की जांच के लिए एक विशेष अदालत की घोषणा की है।
- महिला साइबर मामलों से निपटने के लिए एक नया साइबर पुलिस स्टेशन खोलने का ऐलान।
- विधानसभा की कार्यवाही टीवी पर प्रसारित की जाएगी।
- चावल राशन कार्ड के लिए 4000 रु देने का वादा किया गया है।
- चेन्नई सहित सभी निगमों में पाइपलाइनों के माध्यम से पीने का पानी पहुंचाने की घोषणा।
- डीएमके ने संपत्ति कर में वृद्धि को माफ करने का वादा किया है।
- पोंगल समारोह को राज्यव्यापी उत्सव समारोह बनाए जाने का ऐलान किया है।
तमिलनाडु में आज के वक्त की दूसरे नंबर की पार्टी डीएमके ने एआईडीमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए कांग्रेस, वाम दलों, एमडीएमके, वीसीके सहित कई छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं। यहां 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जिसकी गिनती 2 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications