तमिलनाडु के CM ने DMK और चंद्रबाबू नायडू को बताया गिरगिट

चेन्नई। महागठबंधन के तहत सारे विपक्षी दल एक होने की बात कर रहे हैं, जिससे कि 2019 लोकसभा चुनावों में वो बीजेपी को हरा सकें इसलिए विरोधी दलों के बीच बैठकों का सिलसिला जारी है लेकिन अब इसी मसले पर तमिलनाडु के सीएम ई पलिनसामी का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए तमिलनाडु के सीएम ने डीएमको की तुलना गिरगिट से कर दी है।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी बिल्कुल एक गिरगिट की तरह

सीएम ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी बिल्कुल एक गिरगिट की तरह है, पहले वह BJP के साथ थे लेकिन अब उन्हें BJP सांप्रदायिक और अछूत लग रही है। चंद्रबाबू नायडू भी 4 सालों तक बीजेपी के साथ थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपना स्टैंड बदल लिया इसलिए वह भी गिरगिट की तरह ही हैं।

22 नवंबर को वो दिल्ली में विपक्षी दल बैठक करेंगे

22 नवंबर को वो दिल्ली में विपक्षी दल बैठक करेंगे

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बताया है कि 22 नवंबर को वो दिल्ली में विपक्षी दल बैठक करेंगे। बैठक का मकसद भाजपा के खिलाफ विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाना है, टीडीपी नेता नायडू ने शनिवार को कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत के साथ मुलाकात के बाद यह बात कही।

नायडू ने डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की

नायडू ने डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की

मालूम हो कि चंद्रबाबू नायडू भी कुछ समय से लगातार उन दलों से मिल रहे हैं, जो एनडीए में नहीं है और भाजपा के खिलाफ माने जाते हैं। नायडू ने हाल ही में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद पलिनसामी ने ये बयान दिया है

'सेव डिमॉक्रेसी, सेव नेशन, सेव इंस्टिट्यूशन'

'सेव डिमॉक्रेसी, सेव नेशन, सेव इंस्टिट्यूशन'

हाल ही में नायडू ने कहा था कि भाजपा देश की संस्थाओं को खत्म कर रही है और किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। नायडू ने कहा था कि सेव डिमॉक्रेसी, सेव नेशन, सेव इंस्टिट्यूशन ही इस समय हमारा और देश का अजेंडा है इसलिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करना बहुत जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+