'महिला और इंसानियत के नाते मैं मांगती हूं माफी', पार्टी कार्यकर्ता की टिप्पणी पर DMK नेता कनिमोझी
डीएमके नेता कनिमोझी को उनकी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता की टिप्पणी पर शर्मिंदा होना पड़ा है। इसके लिए उन्होंने खुद माफी मांगी है।
Karnataka News: डीएमके नेता कनिमोझी को उनकी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता की टिप्पणी पर शर्मिंदा होना पड़ा है। इसके लिए उन्होंने खुद माफी मांगी है। कनिमोझी ने अभिनेत्री व भाजपा नेता खुशबू सुंदर के एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि वे एक महिला और इंसान के तौर पर पार्टी कार्यकर्ता की ऐसी गलती के लिए खुद मांफी मांगती हैं।

भाजपा नेता व एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने कनिमोझी को टैग करते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, "जब पुरुष महिलाओं को गाली देते हैं, इससे पता चलता है कि उनकी किस तरह की परवरिश हुई है। वे जिस जहरीले वातावरण में पले-बढ़े हैं। ऐसा करके ये पुरुष एक महिला के गर्भ का अपमान करते हैं और अपने आप को कलैगनार का अनुयायी बताते हैं। क्या यही सीएम स्टालिन का द्रविड़ मॉडल है?"
इसका जवाब में डीएमके नेता कनिमोझी ने लिखा, "मैं एक महिला और इंसान के रूप में इसके लिए स्वतंत्र रुप से मांफी मांगती हूं। इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसके लिए मेरे नेता @mkstalin और मेरी पार्टी @arivalayam की निंदा ना करें।"
कर्नाटक के मुख्यमंत्री व डीएमके चीफ एम के स्टालिन ने पिछले दिनों उनकी पार्टी के लोगों द्वारा की जाने वाली गलत टिप्पणियों पर चिंता जतायी थी। हाल ही में द्रमुक को अपने वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता केएस राधाकृष्णन को सहयोगी कांग्रेस पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications