DK Shivkumar: 'मैं हिंदू ही पैदा हुआ, हिंदू ही मरूंगा...', डीके शिवकुमार ने क्यों दिया ये बयान?
DK Shivkumar: कर्नाटक के डिप्टी सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। बता दें कि, डीके शिवकुमार पार्टी लाइन से हट कर महाकुंभ में पहुंच कर संगम में डुबकी लगाई थी। फिर कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन की ओर से आयोजित महाशिवरात्री कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
इसी सब को देखते हुए चर्चा थी कि वे पार्टी से नाराज चल रहे हैं। बीजेपी के संपर्क में भी बताए जा रहे हैं थे। लेकिन उन्होंने लगाए जा रहे तमाम कयासों का जवाब दे दिया है।

इसलिए शिवरात्रि कार्यक्रम में हुए शामिल
बीजेपी और उसके नेताओं के करीब जाने की खबरों को नकारते हुए शिवकुमार ने कहा कि, 'वह कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के शिवरात्रि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। इसका यह मतलब नहीं है कि वह बीजेपी के करीब हो रहे हैं।'
मुझे अपने धर्म में विश्वास है- DK
प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के सवाल पर डीके शिव कुमार ने कहा कि, मैं हिंदू के रूप में पैदा हुए थे और हिंदू के रूप में ही मरूंगा। मुझे अपने धर्म में विश्वास हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं अन्य धर्मों का सम्मान नहीं करता।
'मैं सभी धार्मिक स्थानों पर जाता हूं और सभी मुझसे प्यार करते हैं। जब मैं दिल्ली के तिहाड़ जेल में था, तब मुझे सिख धर्म के बारे में सीखने का अवसर मिला। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं हिंदू होने से पीछे हट गया।'
ये भी पढ़ें इस दिन से शुरू होगी CUET PG 2025 की परीक्षा, NTA ने जारी की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट
'मैं जन्म एक कांग्रेसी हूं...'
मैं जन्म एक कांग्रेसी हूं और समानता के सिद्धांत में विश्वास करता हूं। हमारे सभी नेता, समानता में विश्वास करते हैं और हर त्योहार मनाते हैं। हमारी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी हम सभी से अधिक भारतीय हैं।
कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नहीं- DK
पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से नाराज होने की कोई बात ही नहीं है। वह 1991 से कांग्रेस सरकारों में मंत्री रहे हैं और पार्टी ने उन्हें ऐसे पद दिए हैं, जिन्होंने उन्हें एक नेता के रूप में बढ़ने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications