इस दिन से शुरू होगी CUET PG 2025 की परीक्षा, NTA ने जारी की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट
CUET PG 2025: देश भर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन (CUET PG 2025) को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने डेट सीट जारी कर दी है। NTA द्वारा द्वारा आयोजित ये परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक होगी। 127 विषयों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 4 लाख 12 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
परीक्षा की तारीख के साथ ही सभी जानकारी के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट www.exams.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा
NTA द्वारा जारी की गई डेट सीट के अनुसार, परीक्षा 13 मार्च से तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से लेकर 2 बजे तक होंगी।
वहीं तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक होगी। बता दें कि, इस एग्जाम के लिए इस बार 4 लाख 12 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
हिंदी और अंग्रेजी दो माध्यम में होगी परीक्षा
157 विषयों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दो माध्यम में होगी। इनमें 41 भाषा शोध पत्र, एमटेक, भारतीय ज्ञान प्रणाली, आचार्य और बौद्ध दर्शन के अलावा हिंदू अध्ययन आदि विषय शामिल हैं।
10 दिन पहले पता चलेगा किस शहर में एग्जाम सेंटर है
वहीं NTA ने किस छात्र की परीक्षा किस शहर में होगी इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। NTA के मुताबिक शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले दी जाएगी। 10 दिन पहले छात्र सिटी स्लिप भी डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें Mai Delhi Hoon: ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज, नीरज चोपड़ा की वाइफ ने भी एक College से की है पढ़ाई












Click it and Unblock the Notifications