भाजपा ने बेटे को नहीं दिया टिकट, फिर अब पीएम मोदी ने ईश्वरप्पा को किया फोन, Video में देखें क्या की बात
बेटे के टिकट नहीं मिलने के एक दिन बाद पीएम मोदी ने पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा को किया फोन, जिसका वीडियो सामने आया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अब मतदान होने में महज 20 दिन शेष बचे हैं। 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगे। हालांकि सत्ताधारी भाजपा ने जो टिकट बंटवारे में अपने वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को नाराज कर नए चेहरों को चुनाव के मैदान में उतारा है उससे भाजपा के लिए ये लड़ाई और कठिन हो चुकी है।

भाजपा ने गुरुवार को जो लिस्ट जारी की उसमें सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात थी कि भाजपा ने चार बार विधायक और कर्नाटक सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे केए ईश्रप्पा के बेटे को शिवमोग्गा से टिकट ना देकर बड़ा झटका दिया। बेटे को टिकट भाजपा ने नहीं दिया इसके चौबीस घंटे बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा को कॉल करके बात की है। आइए जानते हैं आखिर क्यों पीएम मोदी ने ईश्वरप्पा को फोन किया और उसके बाद पूर्व मंत्री ने क्या कहा?
भाजपा के साथ अनबन की अफवाहों के बीच पीएम ने कर दी कॉल
पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा उनके बेटे केई कांतेश को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित कर दिया गया। हालांकि ईश्रप्पा ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इस बात को लेकर उनके और भाजपा के बीच अनबन होने की अफवाहें सुनाई दी। पार्टी से अनबन की अफवाहों के बीच पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा को फोन करके बात की। पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा को कर्नाटक चुनाव में सहयोग देने की बात कही।
पीएम मोदी ने ईश्वरप्पा की तारीफ
ईश्वरप्पा का पीएम मोदी से बातचीत करते हुए वीडियो जो सामने आया है उसमें पीएम मोदी ने वरिष्ठ नेता की तारीफ कर रहे हैं। ईश्रप्पा जिस पर गदगद नजर आ रहे हैं। ईश्वरप्पा ने कहा मैं आभारी हूं कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को आपने फोन किया। इसके साथ ही उन्होंंने कर्नाटक में भाजपा की जीत होने का विश्वास भी दिलाया।
पीएम के फोन से खुश हुए ईश्रपप्पा के घर वाले
ईश्वरप्पा को जब पीएम मोदी का फोन आया तब वो अपने घर के किचन में डाइनिंग टेबल के पास बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके बेटे, बहू और पोते भी नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी का फोन आने से पूरा परिवार गौरान्वित और खुश नजर आ रहा है।
पीएम के कॉल के बाद क्या बोले पूर्व मंत्री
इसके बाद ईश्वरप्पा ने एक सभा में कहा मुझे उनके (प्रधानमंत्री) आह्वान की उम्मीद नहीं थी, इसने मुझे शिवमोग्गा शहर जीतने के लिए प्रेरित किया और हम कर्नाटक में भाजपा सरकार को वापस लाने के लिए सभी संभावनाओं का प्रयास करेंगे। यह कुछ खास नहीं है जो मैंने किया है। मैंने पीएम को भी यही बताया है।
#KarnatakaElections2023 | PM Modi held a telephonic conversation with Karnataka BJP leader and former minister KS Eshwarappa.
(Source: KS Eshwarappa) pic.twitter.com/DxUn5bTVU3
— ANI (@ANI) April 21, 2023
24 अप्रैल है नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख
बता दें 20 अप्रैल नामांकन पत्र दाखिल करने के तारीख थी जिसमें 3,600 से अधिक उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए कुल 5,102 नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव से पहले डीके शिवकुमार को मिली बड़ी जीत, उनके खिलाफ केस नहीं बने रुकावट, स्वीकार हुआ नामांकन












Click it and Unblock the Notifications