डीके शिवकुमार को सीने में दर्द की शिकायत, देर रात लाए गए RML
नई दिल्ली। कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को फिर से नई दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद ये तीसरा बार है जब उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले कोर्ट ने ईडी को कहा था कि हर रोज शिवकुमार से पूछताछ करने से पहले उनका मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया कि बिना मेडिकल कराए किसी भी दिन शिवकुमार से पूछताछ नहीं की जाएगी।

गुरुवार को शिवकुमार ने अस्वस्थ होने की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवकुमार पिछले 10 दिनों से ईडी की कस्टडी में थे। आज कड़ी सुरक्षा के बीच उनको दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान कोर्ट के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में मौजूद उनके समर्थक मौजूद रहे। डीके शिवकुमार को देखते ही उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे।
इससे पहले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया शिवकुमार से मिलने आरएमएल अस्पताल गए थे। हालांकि, ईडी अधिकारियों ने उनसे सिद्धारमैया और कांग्रेस नेताओं को वार्ड में प्रवेश करने से पहले रोक दिया था। गौरतलब है कि शिवकुमार को ईडी ने तीन सितंबर को हिरासत में लिया था। उन्हें कोर्ट ने 13 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। कांग्रेस ने कर्नाटक में चले नाटक के दौरान सरकार बचाने के लिए पुरजोर प्रयास करने वाले शिवकुमार की गिरफ्तारी को राजनीतिक विद्वेष वश की गई कार्रवाई बताया था।












Click it and Unblock the Notifications