Diwali Rocket मुंबई के अपार्टमेंट पर 'दागे' गए, तेज हुईं लोगों की धड़कनें, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Diwali Rocket सबसे लोकप्रिय पटाखों में एक है। मुंबई में आतिशबाजी के दौरान एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर रॉकेट छोड़े जाने की वीडियो वायरल हो रही है। Diwali Rocket Mumbai Apartment Building Watch Viral Video
Diwali Rocket कई बार आतिशबाजी के मजे दिलाने के अलावा भयानक हादसों का कारण भी बनता है। महाराष्ट्र में अपार्टमेंट बिल्डिंग में दिवाली रॉकेट दागे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। ठाणे पुलिस वीडियो में दिख रहे अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है। महाराष्ट्र के ठाणे में एक अपार्टमेंट इमारत की खिड़कियों पर कई दिवाली रॉकेट दागे गए हैं।

दरअसल, एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर देखा गया जो एक के बाद एक कई Diwali Rocket अपार्टमेंट बिल्डिंग को निशाना बनाकर जलाते देखा गया। पुलिस अब अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है। वीडियो में दिख रहे शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे की घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद ठाणे पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वीडियो में, आदमी को एक रिहायशी इमारत के सामने खड़े होकर एक बॉक्स पकड़े हुए देखा जा सकता है। कुछ सेकंड बाद, यह आदमी एक के बाद एक कई दिवाली रॉकेट बॉक्स से बाहर निकालता है, और Diwali Rocket दागे जाने के बाद ये पटाखे अपार्टमेंट के फर्श की बालकनी और खिड़कियों से टकराते हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो इंटाग्राम अकाउंट @nawab69_ पर शेयर किया गया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को दीपावली के मौके पर ठाणे में पटाखों के कारण कई जगहों पर नुकसान हुआ। आग लगने की 11 घटनाएं हुईं। जिला नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि ठाणे फायर ब्रिगेड के पास दीवाली के दिन कुल 16 फोन कॉल आए, इनमें से 11 फोन पटाखों के कारण आग लगने के बारे में थीं। मुंबई और आसपास के इलाकों में भी आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications