Diwali-Chhath Train Ticket Booking: छठ-दिवाली पर अब टिकट पहले से बुक करने में होगी आसानी, लागी हो गया नया नियम

Diwali-Chhath Train Ticket Booking: त्योहारी मौसम में लाखों लोग घर वापस लौटने के लिए ट्रेन की बुकिंग करना चाहते हैं। छठ 2025 (25 से 28 अक्टूबर) और दिवाली 2025 (21 अक्टूबर) को देखते हुए यात्रियों के लिए यह समय सबसे अहम होता है। भारतीय रेलवे ने IRCTC पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग आसान कर दी है।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, वाराणसी, मऊ, लखनऊ और मोतिहारी जैसे मुख्य शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा 1 अक्टूबर से IRCTC ने नया नियम लागू किया है, जिसके तहत बुकिंग विंडो के पहले 15 मिनट में सिर्फ वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार IRCTC अकाउंट से लिंक है।

Diwali-Chhath Train Ticket Booking

आज, यानी 3 अक्टूबर 2025, से यात्री 2 दिसंबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आप त्योहार में जाने और वापसी की टिकट दोनों पहले से सुरक्षित कर सकते हैं।

बिहार और पूर्वी यूपी के प्रमुख शहरों के लिए ट्रेन

त्योहारी सीजन में पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, वाराणसी, मऊ, लखनऊ और मोतिहारी जैसे मुख्य शहरों के लिए मुख्य और स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध हैं। रेलवे ने सुनिश्चित किया है कि यात्रियों को पर्याप्त सीटें मिलें और भीड़ से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें: रेलवे ने 1 अक्टूबर से लागू किया नया नियम, 5 आसन स्टेप्स में IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक

1 अक्टूबर से लागू नया IRCTC नियम

1 अक्टूबर 2025 से IRCTC ने ऑनलाइन जनरल रिज़र्वेशन टिकटों के लिए आधार लिंकिंग अनिवार्य कर दी है। इसके अनुसार:

  • बुकिंग विंडो खुलने के पहले 15 मिनट में केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार IRCTC अकाउंट से लिंक है।
  • एसी क्लास के लिए सुबह 10:00 से 10:15 बजे, नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11:00 से 11:15 बजे यह नियम लागू होगा।
  • यदि आधार लिंक नहीं है, तो 15 मिनट के बाद सामान्य बुकिंग की जा सकेगी।

यात्री सलाह दी जा रही है कि वे अपने आधार को पहले से लिंक कर लें, ताकि त्योहार में यात्रा आसान और सुरक्षित हो।

आसानी से बुकिंग करें और समय बचाएं

IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से यात्री:

  • यात्रा की तारीख चुनकर टिकट बुक कर सकते हैं।
  • वापसी की टिकट भी पहले से बुक कर सकते हैं।
  • बिहार और पूर्वी यूपी के मुख्य शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस नए नियम और सुविधा से छठ और दिवाली के सीजन में घर वापसी की यात्रा अब और भी आसान और व्यवस्थित हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट लेने से पहले जान लीजिए अपडेट, IRCTC ने बदल दिए रिजर्वेशन के नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+