Diwali-Chhath Train Booking: आज 1 नवंबर तक के लिए करें ट्रेन की टिकट बुक, चेक करें रिजर्वेशन के लिए टिप्स!

Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025: दिवाली और छठ पूजा का मौसम नजदीक आते ही बिहार और पूर्वी यूपी के लोगों में घर लौटने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 सितंबर से 1 नवंबर तक की यात्रा की टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।

ऐसे में जो लोग छठ के संध्या अर्घ्य या दिवाली के समय अपने गांव या शहर जाना चाहते हैं, उनके पास कन्फर्म टिकट लेने का सुनहरा मौका है। हर साल की तरह इस बार भी ट्रेनों में भारी भीड़ रहने वाली है, इसलिए समय रहते टिकट बुक करना ही समझदारी है।

Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025

अब रेलवे में ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा पहले जैसी 120 दिन पहले नहीं है, बल्कि केवल 60 दिन पहले टिकट बुक किए जा सकते हैं। यानी 2 सितंबर से 1 नवंबर तक की यात्रा के टिकट अब उपलब्ध हैं। जो यात्री छठ पूजा के लिए 27 अक्टूबर को सफर करना चाहते हैं, वे अभी से बुकिंग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Dakshin Bharat Yatra: बजट में ज्योतिर्लिंग दर्शन का मौका, रेलवे लाया टूर पैकेज, चेक करें डिटेल्स

धार्मिक परंपराओं के अनुसार मुख्य पूजा 27 अक्टूबर को होगी और पारण 28 अक्टूबर की सुबह किया जाएगा। वहीं, कुछ सार्वजनिक कैलेंडरों में 28 अक्टूबर को मुख्य तिथि दिखाने से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पारंपरिक मान्यता यही है कि संध्या अर्घ्य 27 को ही किया जाएगा।

दिवाली और छठ के लिए 12,000 अतिरिक्त ट्रेनें

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 12,000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 150 पूजा-विशेष ट्रेनें 21 सितंबर से 30 नवंबर के बीच अलग-अलग मार्गों पर कुल 2,024 ट्रिप्स पूरी करेंगी।

पटना, भागलपुर, आरा और वाराणसी जैसे शहरों के लिए टिकटों की मांग सबसे ज्यादा है। ऐसे में यात्रियों को समय रहते बुकिंग करने की सलाह दी गई है, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।

कन्फर्म टिकट के लिए आसान टिप्स

  • समय पर बुक करें - टिकट बुकिंग सुबह 8 बजे खुलती है, इसलिए सही समय पर लॉगिन करके बुकिंग करें।
  • तत्काल का विकल्प - अगर सामान्य टिकट न मिले तो तत्काळ ट्राई करें। एसी टिकट सुबह 10 बजे और नॉन-एसी टिकट 11 बजे खुलती है।
  • राउंड-ट्रिप छूट - आने-जाने की टिकट साथ में बुक करने पर IRCTC की ओर से 20% तक की छूट मिल सकती है।
  • वेटिंग टिकट पर नजर रखें - कई बार सफर से पहले सीट कन्फर्म हो जाती है, इसलिए स्टेटस चेक करते रहें।
  • वैकल्पिक रूट अपनाएं - अगर सीधी ट्रेन फुल हो जाए, तो दूसरे रूट की ट्रेन या स्पेशल ट्रेन का विकल्प देखें।

त्योहार में सफर बनेगा सुगम

दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर घर लौटना हर किसी की प्राथमिकता होती है। रेलवे की नई योजनाएं और बुकिंग के ये टिप्स यात्रियों की परेशानी को कम कर सकते हैं। समय पर तैयारी और सही रणनीति अपनाकर आप भी अपने टिकट पक्के कर सकते हैं और त्योहार का आनंद घर परिवार के साथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Coorg Tour Package: 10 हजार से कम में करें 'भारत के स्कॉटलैंड' की सैर, कूर्ग टूर के लिए ऐसे करें बुकिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+