Diwali-Chhath Train Booking 2025: छठ-दिवाली पर घर जाने का प्लान? देखें रेलवे ने आज खोली कब तक की बुकिंग विंडो
Diwali-Chhath Train Booking 2025: त्योहारों का मौसम नजदीक है और हर साल की तरह इस बार भी लाखों लोग घर लौटने की तैयारी में हैं। दिवाली की रौनक और छठ के घाटों की गूंज सुनने के लिए लोग अब टिकट की तलाश में जुट चुके हैं। रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि अब 1 सितंबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक की यात्रा के टिकट बुक किए जा सकते हैं।
इस बार रेलवे ने भीड़ को ध्यान में रखते हुए बिहार, पूर्वी यूपी और मुंबई से उत्तर प्रदेश के कई रूट्स पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, जिससे यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी। छठ पूजा और दिवाली में घर लौटने वाले यात्री अब समय रहते अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।

छठ पूजा और दिवाली की तारीखें
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।
छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होगी और 28 अक्टूबर को खत्म होगी।
- 25 अक्टूबर - नहाय-खाय
- 26 अक्टूबर - खरना
- 27 अक्टूबर - संध्या अर्घ्य
- 28 अक्टूबर - उषा अर्घ्य और पारण
स्पेशल ट्रेनें हुईं शुरू
त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें बिहार और पूर्वी यूपी के मुख्य रूट्स के लिए कई अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ी गई हैं, जिससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी।
बिहार और ईस्ट यूपी के लिए खास सुविधा
पटना, भागलपुर, दरभंगा, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर और बनारस जैसी जगहों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चल रही हैं।
मुंबई से यूपी के लिए छठ स्पेशल
- मुंबई में रहने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने छठ और दिवाली पर खास ट्रेनें चलाई हैं।
- ट्रेन नंबर 01045 - लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से प्रयागराज के लिए चलेगी।
- ट्रेन नंबर 01267 - LTT से प्रयागराज के बीच "वन ट्रिप स्पेशल" सेवा उपलब्ध है, जो रात 10 बजे निकलती है और अगले दिन शाम तक प्रयागराज पहुँचती है।
राउंड-ट्रिप बुकिंग पर छूट
IRCTC ने त्योहार के सीजन में यात्रियों के लिए 20% छूट की सुविधा दी है। अगर आप आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक करते हैं, तो वापसी टिकट पर यह छूट मिलेगी। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्दी बुकिंग करना फायदेमंद रहेगा।
जल्दी बुकिंग ही है समाधान
छठ और दिवाली में बिहार व यूपी जाने वाली ट्रेनें हमेशा फुल रहती हैं। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें तो चलाई हैं, लेकिन सीटें तेजी से भर रही हैं। जो लोग घर जाने की योजना बना रहे हैं, वे बिना देर किए टिकट बुक करें ताकि यात्रा आरामदायक और परेशानी-रहित हो सके।
ये भी पढ़ें: Lal Kuan Kolkata Express: लालकुआँ-कोलकाता वाया गोरखपुर ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications