Diwali-Chhath Train Booking: छठ-दिवाली पर रेलवे का तोहफा, बिहार-UP रूट्स पर बढ़ीं ट्रेन सेवा,अभी बुक करें टिकट

Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025: त्योहारों के मौसम में घर लौटने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने दिवाली और छठ के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बिहार और पूर्वी यूपी जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। 22 अगस्त 2025 से यात्री 21 अक्टूबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

इस बार न सिर्फ नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं, बल्कि नई स्पेशल ट्रेनें और तेज सेवाएं भी चलाई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को टिकट और सीट की कमी का सामना न करना पड़े। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने के साथ कई स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की है, जिससे बिहार और पूर्वी यूपी रूट्स पर सफर पहले से आसान हो जाएगा।

Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025

दिल्ली से बिहार-पूर्वी यूपी रूट

दिल्ली से पटना, मुजफ्फरपुर, जयनगर और आसपास के स्टेशनों के लिए कई नियमित ट्रेनें उपलब्ध हैं:

  • संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस - पटना से नई दिल्ली, रोजाना सेवा।
  • श्रमजीवी एक्सप्रेस - राजगीर से नई दिल्ली, भरोसेमंद विकल्प।
  • सप्तक्रांति एक्सप्रेस - मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल।
  • स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस - जयनगर से नई दिल्ली।
  • मगध एक्सप्रेस - इस्लामपुर से नई दिल्ली।

त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, साथ ही पटना-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और दरभंगा-लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी नई सेवाएं भी शुरू होंगी।
ये भी पढ़ें: Mumbai Rain: मुंबई में फंसी मोनो ट्रेन, शीशे तोड़कर क्रेन से सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री

कोलकाता से बिहार-पूर्वी यूपी रूट

कोलकाता और पूर्वी यूपी-बिहार के बीच त्योहारों में यात्रा आसान करने के लिए कई ट्रेनें चलाई जाएंगी:

  • हावड़ा-रक्सौल स्पेशल - हावड़ा से रक्सौल और वापसी में नियमित सेवाएं।
  • सीलदह-गोरखपुर स्पेशल - गोरखपुर और पूर्वी यूपी के यात्रियों के लिए त्योहार सीजन में बड़ा विकल्प।

मुंबई से बिहार-पूर्वी यूपी रूट

मुंबई से बिहार और पूर्वी यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए कई ट्रेनें इस समय भी नियमित रूप से चल रही हैं:

  • सीएसएमटी-वाराणसी एक्सप्रेस - वाराणसी और आसपास के शहरों के लिए सुविधाजनक ट्रेन।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गया/पटना एक्सप्रेस - बिहार के यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन।
  • त्योहारों में इन ट्रेनों में भी अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा यात्रियों को समायोजित किया जा सके।

स्पेशल ट्रेनें और नई सुविधाएं

रेलवे ने इस साल लगभग 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिनमें से सैकड़ों ट्रेनें बिहार और पूर्वी यूपी रूट पर चलेंगी। साथ ही, 6,500 से ज्यादा अतिरिक्त ट्रेनें और 12,500 कोच जोड़े जाएंगे।

नई ट्रेन सेवाएं

  • पूर्णिया-पटना वंदे भारत ट्रेन - तेज और आरामदायक सफर के लिए।
  • बुद्ध सर्किट ट्रेन - बिहार के तीर्थस्थलों को जोड़ने के लिए नई सुविधा।
  • राउंड ट्रिप पैकेज - रिटर्न टिकट पर 20% तक की छूट।

टिकट बुकिंग में तेजी

त्योहारों में टिकट की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते टिकट बुक कर लें, ताकि आखिरी वक्त में परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें: Mumbai local train: 'मुंबई लोकल दूसरा घर है?' लोकल ट्रेन में महिला कपड़े सुखाती आई नजर, देखें Viral Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+