Diwali Chhath Train Booking: दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए आज ही करें रिजर्वेशन, मिनटों में फुल हुई कई ट्रेन!
Diwali Chhath Train Booking 2025: त्योहारों का मौसम नजदीक है और घर जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। छठ पूजा और दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट बुक करना हर साल की तरह इस बार भी चुनौती बना हुआ है। रेलवे ने आज, 25 अगस्त से 24 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग खोल दी है।
हालात यह हैं कि कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें मिनटों में फुल हो रही हैं। ऐसे में अगर आप भी बिहार या पूर्वी यूपी घर जाने की सोच रहे हैं, तो बुकिंग में देर न करें, वरना त्योहार के समय घर पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

टिकट बुकिंग आज से शुरू
रेलवे ने आज से 24 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए खास है, जो दिवाली (20 अक्टूबर) और छठ (25 अक्टूबर) पर घर लौटने की योजना बना रहे हैं। त्योहारों के समय ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और टिकटें तुरंत फुल हो जाती हैं, इसलिए समय पर बुकिंग जरूरी है।
ये भी पढ़ें: ट्रेन के टॉयलेट में मिला 5 साल के बच्चे का शव, मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस का मामला, यात्रियों में मचा हड़कंप
मिनटों में फुल हुईं सीटें
मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों से बिहार और पूर्वी यूपी जाने वाली कई ट्रेनों की सीटें खुलने के कुछ ही मिनटों में भर गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया और उन्हें वेटिंग में ही टिकट लेना पड़ा।
12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे ने त्योहार सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रिप्स चलाने की घोषणा की है। इनमें अमृत भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत और अन्य विशेष ट्रेनें शामिल हैं, जो बिहार और पूर्वी यूपी के प्रमुख शहरों तक चलाई जाएंगी। रेलवे ने यह भी बताया कि रिटर्न टिकट पर 20% तक की छूट दी जाएगी, ताकि यात्रियों को आने-जाने में आसानी हो।
इन तारीखों पर बढ़ेगी भीड़
- दिवाली - 20 अक्टूबर 2025
- छठ पूजा - 25 अक्टूबर 2025
इन तारीखों से पहले और बाद में ट्रेनों में भारी भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में अगर आपने अभी तक टिकट बुक नहीं की है, तो तुरंत ऑनलाइन बुकिंग कर लें या नजदीकी रेलवे काउंटर से टिकट ले लें।
यात्रियों के लिए सुझाव
- टिकट बुकिंग में देरी न करें, सीटें तुरंत भर जाती हैं।
- IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर रियल टाइम उपलब्धता चेक करते रहें।
- अगर कंफर्म टिकट न मिले, तो स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट चेक करें, जिनमें सीटें उपलब्ध हो सकती हैं।
- रिटर्न टिकट की बुकिंग भी समय पर करें, ताकि वापसी में दिक्कत न हो।












Click it and Unblock the Notifications