Diwali 2020: अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया के साथ शेयर की दिवाली की पुरानी तस्वीर,साथ खड़ी बच्ची हैं श्वेता

Diwali 2020: अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ शेयर की दिवाली की पुरानी तस्वीर, साथ में श्वेता भी

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार धनतेरस के साथ ही शुरु हो चुका है। आज (शुक्रवार) छोटी दिवाली मनाई जा रही है। फिल्मी सितारे भी अपनी तरह से त्योहार को मना रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कुछ खास तस्वीरों के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वो पत्नी जया के साथ फुलझडी चलाते दिख रहे हैं। उनके बराबर में बेटी श्वेता हैं, जो उस समय 5-6 साल की होंगी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- दीपावली की अनेक बधाई, शुभकामनाएँ! सुख शांति समृद्धि और अपार स्नेह।

 यूजर्स को पसंद आई अमिताभ की तस्वीर

यूजर्स को पसंद आई अमिताभ की तस्वीर

अमिताभ बच्चन की जया बच्चन के साथ इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए भी दिवाली की मुकाबरबाद दी है। इस तस्वीर में उनके अलग-अलग समय के कई फोटो हैं। कई दूसरे फिल्मी सितारों ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस साल दिवाली की पार्टियां उस तरह से नहीं हो रही हैं।

 कई सितारों ने दी मुबारकबाद

कई सितारों ने दी मुबारकबाद

अमिताभ बच्चन के अलावा भी कई फिल्मी सितारों ने आज दिवाली को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है। कई लोगों ने अपनी दिवाली को लेकर तैयारियों के बारे में बताया है तो कुछ ने कोरोना के चलते इस बार पहले जैसी पार्टी ना होने को लेकर लिखा है। एक्टर अपारशक्ति खुराना ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस साल ग्रीन दिवाली के लिए जोर दिया है। कई एक्टर ने पटाखे चलाने से बचने की भी अपील की है।

 कल है दिवाली

कल है दिवाली

दिवाली का त्योहार कल यानी 14 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार भारत में खासतौर से हिन्दू धर्म के मानने वाले लोग बहुत ही आस्था और उत्साह से मनाते हैं। कई तरह की मिठाईयां बनती हैं और नए कपड़े पहने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम दिवाली के दिन ही वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे इसलिए उस दिन पूरी अयोध्या नगरी को दीपों से सजाया गया था और भगवान राम का स्वागत जगमगाती रौशनी से किया गया था। इसके बाद से इस दिन दिवाली मनाई जाने लगी।

ये भी पढ़ें- ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, घर पर भी हो चुकी है रेड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+