आम की बजाय खास बनने की रेस में आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने दिया नया मंत्र
अरविंद केजरीवाल को फीडबैक मिला था कि विधायकों द्वारा की गई कड़ी मेहनत और तमाम कार्यों के बावजूद उसे स्वीकार नहीं किया गया क्योंकि वो कुछ ज्यादा ही 'आम' हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने नेताओं को आम को छोड़कर खास बनने का मंत्र दिया है। दिल्ली के सीएम ने अपने विधायकों से कहा है कि वो आम आदमी वाला रवैया छोड़कर विधायकों जैसा बर्ताव करें। दरअसल केजरीवाल को अपने विधायकों से फीडबैक मिला था कि अपने मुख्य वोटरों से जुड़ने के लिए जिस राजनीतिक पहचान की पार्टी वकालत करती रही है, शायद वही उसके खिलाफ जा रही है।

AAP बदलेगी अपना इमेज
आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद खुद को संभालने की कोशिशों में जुटी है।अपनी पार्टी के 64 विधायकों के साथ अलग-अलग मुलाकात में अरविंद केजरीवाल को फीडबैक मिला था कि विधायकों द्वारा की गई कड़ी मेहनत और तमाम कार्यों के बावजूद उसे स्वीकार नहीं किया गया क्योंकि वो कुछ ज्यादा ही 'आम' हैं।सूत्रों के अनुसार छवि बदलने की इस कवायद में उनके पहनावे का तरीका शामिल नहीं है और वह नहीं बदलेगा. आप के नेता रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले कपड़े ही पहनना जारी रखेंगे जिसका कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समर्थन करते हैं और अन्य राजनेताओं की तरह सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर अलग नहीं दिखेंगे।

दूसरे पार्टी के नेताओं की राह पर आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी में और कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते है। जैसे कि पार्टी के नेता बड़े दल बल के साथ सफर नहीं करते. और ज्यादातर आप नेता अपने घरों की छोटी सी जगह से ही अपना दफ्तर चलाते हैं, न कि ऐसी किसी प्रमुख जगह पर बड़े बड़े पोस्टर और पार्टी के झंडे लगाकर जहां लोग लाइनों में खड़े हों। अब फैसला यह हुआ है कि इस स्थिति को बदलना है।

काम का क्रेडिट लेने की जरुरत
केजरीवाल के साथ हुए फीडबैक सेशन में यह भी तय हुआ कि अब ज्यादा दिखने और अपने काम का क्रेडिट लिए जाने की भी जरूरत है. आप के एक विधायक ने बताया, 'हम समस्याओं को सुलझाने में इतने व्यस्त रहते हैं कि उसका प्रचार नहीं कर पाते. काम होते रहते हैं लेकिन लोग यह मान ही नहीं पाते कि यह आप द्वारा किया गया है.

हर कॉलोनी में बनाए जाएंगे दोस्त
एक विधायक ने सुझाव दिया कि आप को हर कॉलोनी में दोस्त बनाने की जरूरत है जो उनके द्वारा किए गए काम के बारे में बात करे. उन्होंने बताया कि लोगों को यह ध्यान देने की जरूरत है कि सड़क आप के विधायक द्वारा मरम्मत की गई थी. आपको बता दें कि बीजेपी पिछले दस सालों से नगर निगम निगम या एमसीडी पर हावी है और पिछले हफ्ते फिर से एक बड़े अंतर से बीजेपी ने एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज की. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने तीन निगमों में 272 वार्डों में से 181 वार्डों में जीत दर्ज की है।
{promotion-urls}
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications